6000mAh बैटरी और 12GB RAM वाले realme P3 Pro 5G Phone की सेल इंडिया में शुरू, मिलेगा 2 हजार का डिस्काउंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/realme-p3-pro-5g.jpg

रियलमी ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपनी ‘पी’ सीरीज का विस्तार करते हुए realme P3 Pro 5G फोन लॉन्च किया था। आज 25 फरवरी से यह मोबाइल इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। तगड़ी 6000एमएएच बैटरी, 12जीबी रैम, स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल कैमरा की ताकत वाले इस ​रियलमी 5जी फोन की कीमत तथा इसपर मिल रहे ऑफर की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme P3 Pro 5G प्राइस और ऑफर

realme P3 Pro 5G लॉन्च प्राइस ऑफर सेलिंग प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹23,999 ₹2,000 ₹21,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹24,999 ₹2,000 ₹22,999
12GB RAM + 512GB Storage ₹26,999 ₹2,000 ₹24,999

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन की बिक्री आज 25 फरवरी से इंडिया में शुरू हो चुकी है। शुरुआती सेल में इस 5जी मोबाइल फोन पर कंपनी 2 हजार रुपये का बैंक ऑफर दे रही है जिसके तहत सभी वेरिएंट्स को 2,000 रुपये सस्ते में पाया जा सकता है। कोई भी ग्राहक Federal bank, BOB, DBS, IDFC, HDFC, SBI, ICICI या Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेगा तो उसे इस डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।

रियलमी पी3 प्रो स्मार्टफोन को कंपनी वेबसाइट तथा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर से खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल Nebula Glow, Galaxy Purple और Saturn Brown कलर में परचेज के लिए उपलब्ध होगा। आगे दिए लिंक पर क्लिक कर आप फोन सेल व डील की जानकारी पा सकते हैं : realme / Flipkart

realme P3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिजाइन

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आया है। इसका Nebula Blue कलर सूरज की रोशनी में अपना रंग बदल लेता है। कंपनी ने इसे सेग्मेंट का पहला Glow-in-the-dark डिजाइन वाला फोन कहा है जो अंधेरे में चमकता है। यह रियलमी 5जी फोन IP66/68/69 रेटेड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। वहीं साथ ही इसकी बॉडी भी मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल बनाई गई है। इस फोन की मोटाई केवल 7.99mm है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme P3 Pro 5G फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 39 मिनट का समय

परफॉर्मेंस

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन Android 15 पर बना है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का एनटूटू स्कोर 8,34,739 आया है। वहीं मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इस फोन में 6050mm2 vapour chamber दिया गया है।

मेमोरी

यह रियलमी 5जी फोन इंडिया में दो रैम मॉडल्स में लाया गया है जिसमें 8जीबी रैम व 12जीबी रैम शामिल है। फोन में एक्सपेंडेबल रैम तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को मिलाकर इसे 12GB RAM (12+12) की ताकत प्रदान करती है। इस फोन का 128जीबी व 256जीबी मेमोरी पर खरीदा जा सकता है। रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन LPDDR4X RAM + UFS 3.1 storage तकनीक पर काम करता है।

स्क्रीन

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन में 6.83-इंच की 1.5k डिस्प्ले दी गई है। यह क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 1500nits आउटपुट देती है। यह मोबाइल wet touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.8 प्रतिशत का है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme P3 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिया गया है जोे Sony IMX896 सेंसर है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह Sony IMX480 सेंसर है।

लगा है।

खास फीचर्स

रियलमी पी3 प्रो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है जिससे यूजर्स AI erase, best face, motion debulr सहित AI Recording summary, AI writer, Google circle to search और AI reply जैसे फीचर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।

realme P3 Pro Price
Rs. 20,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs