Realme का धमाका : सिर्फ एक महीने में बेच डाले 52 लाख स्मार्टफोन, Xiaomi का ताज डगमगाया

Join Us icon

बीते दिनों पूरा देश दिवाली के जश्न में डूबा हुआ था। दिवाली के अवसर पर स्मार्टफोन ब्रांड्स व ई-कॉमर्स साइट्स द्वारा भी विभिन्न सेल आयोजित की गई, जिनमें अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट के साथ ही कई आर्कषक ऑफर उपलब्ध थे। कुछ दिनों पहले ही Xiaomi ने इस बात का खुलासा किया था कि फेस्टिवल सेल के दौरान ब्रांड के 12 मिलियन से भी ज्यादा डिवाईस बिक थे और इनमें 8.5 मिलियन यानि 85 लाख से भी अधिक स्मार्टफोन शामिल थे। वहीं आज Realme ने भी अपनी फेस्टिवल सेल के पर्दा उठाते हुए सबको चौंका दिया है। Realme ने बताया है कि इस एक महीने के दौरान ब्रांड की 5.2 मिलियन यानि 52 लाख स्मार्टफोन यूनिट बिकी है।

Realme ने प्रैस विज्ञप्ति भेजते हुए बताया है कि बीते महीने विभिन्न प्लेटफॉर्म व रिटेल स्टोर्स पर आयोजित हुए फेस्टिवल सेल में रियलमी ने रिकॉर्ड सेल दर्ज की है। कंपनी के अनुसार 30 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक Realme के 5.2 मिलियन से भी ज्यादा स्मार्टफोन बिके हैं। सिर्फ एक महीने में ही 52 लाख स्मार्टफोन बेचकर Realme ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यह पहली बार है जब Realme ने एक महीने के अंदर इतनी अधिक यूनिट की ब्रिकी की है। पिछले साल की तुलना में Realme ने 160 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

realme-sold-out-5-2-million-52-lakhs-smartphones-india-festive-season-days-grows-160-percent-from-last-year-xiaomi

दुनिया का 7वां स्मार्टफोन ब्रांड

सिर्फ 3 महीने में इतनी बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन बेच कर Realme ने पिछले साल की तुलना में इस साल 808 प्रतिशत की अद्भुत बढ़ोतरी दर्ज की है। इस सेल के साथ ही Realme दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है जब्कि पिछले साल इसी दौरान Realme पूरी दुनिया में 47वें पायदान पर थी। वहीं इस साल की बात करें तो दूसरी तिमाही की तुलना में तीसरी तिमाही में Realme ने सीधे 3 प्रतिशत से सीधे 18 प्रतिशत की वृद्धि पाई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Realme पिछले साल की तुलना में इस साल 6 गुणा अधिक तेजी से अपना विस्तार कर रही है। बता दें कि साल 2019 की तीसरी तिमाही में Realme ने ग्लोबल मार्केट में 10 मिलियन यानि 1 करोड़ स्मार्टफोंस की शिपमेंट की है।

Xiaomi ने बेचे 85 लाख स्मार्टफोन

Xiaomi के अनुसार 28 सितंबर से लेकर 29 अक्टूबर तक भारत में 120 लाख से भी अधिक Xiaomi प्रोडक्ट्स की ब्रिकी हुए है। इस महीने के अंतराल में ब्रांड के 8.5 मिलियन यानि 85 लाख से भी अधिक स्मार्टफोन बिके हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल बिके स्मार्टफोन 37 प्रतिशत अधिक हैं। इस दौरान Redmi Note 7 सीरीज़ Xiaomi की सबसे ज्यादा बिकने वाली सीरीज़ रही तथा Redmi 7 और Redmi 7A अमेज़न पर बिकने वाले बेस्ट बजट स्मार्टफोन बने हैं।

realme-sold-out-5-2-million-52-lakhs-smartphones-india-festive-season-days-grows-160-percent-from-last-year-xiaomi

तीन महीने में बिके 490 लाख स्मार्टफोन

काउंटरप्वाइंट रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से सितंबर महीने के दौरान भारत में 490 लाख स्मार्टफोंस की सेल हुई है। यह आकंड़ें को छूने की मुख्य वजह स्मार्टफोन कंपनियों द्वारा किए गए नए लॉन्च, स्मार्टफोंस पर दिए गए डिस्काउंट और दिवाली से पहले विभिन्न शॉपिंग साइट पर आयोजित हुई सेल को माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 49 मिलियन यूनिट की इस ब्रिकी में अकेले Xiaomi ने 26 प्रतिशत मार्केट शेयर को अपने नाम किया है।

अन्य ब्रांड्स की स्थिति

Samsung देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी है। Samsung ने बाजार में 20 प्रतिशत शेयर अपने नाम किए हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल Samsung को 4 प्रतिशत का घाटा उठाना पड़ा है। Samsung फैन्स के लिए खुशी की बात भी है क्योंकि साल के दूसरी तिमाही की तुलना में Samsung ने तीसरी तिमाही में 3 प्रतिशत की ग्रोथ पाई है। Samsung की गैलेक्सी एम सीरीज़ और गैलेक्सी ए सीरीज़ के फोन को काफी पसंद किया गया है।

realme-sold-out-5-2-million-52-lakhs-smartphones-india-festive-season-days-grows-160-percent-from-last-year-xiaomi

Apple देश के टॉप 10 ब्रांड्स में बना रहा है। iPhone XR की घटी कीमत और iPhone 11 के लॉन्च ने Apple की सेल को बूस्ट दिया है। Oppo F11 series और Oppo A5s स्मार्टफोन की सफलता ने Oppo की सालाना ग्रोथ को 12 प्रतिशत तक बढ़ाया है। वहीं Vivo U10, Vivo Z1x और Vivo Z1 Pro के लॉन्च की बदौलत Vivo ने इस तिमाही में इंडिया में अपनी अब तक की सबसे बड़ी सेल की है। OnePlus साल 2019 की तिमाही में इंडिया का नंबर वर प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड घोषित हुआ है।

Realme के इस नए रिकॉर्ड पर ब्रांड के सीईओ माधव सेठ का कहना है कि, ‘Realme ने एक बार फिर से खुद को बेहतर साबित किया है तथा फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल में ब्रांड फिर से नंबर वन बना है। Realme भारत में बजट सेग्मेंट में कई शानदार प्रोडक्ट्स मुहैया कराती है। हमारी 5.2 मिलियन की सेल के आकंड़े बिल्कुल विश्वसनीय है

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here