Redmi 12 1 अगस्त को होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कितना हो सकता है प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/redmi-12-image.jpg

Redmi 12 इंडिया में 1 अगस्त को लॉन्च होगा। फोन की लॉन्च डेट अनाउंस होने के बाद से ही भारतीय मोबाइल यूजर इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रेडमी 12 की कीमत भी बजट में ही रखी जाएगी और यह बेहद ही शानदार लुक तथा स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। यह मोबाइल पहले ही ग्लोबली ऑफिशियल हो चुका है और इसकी सभी ग्लोबल डिटेल आप इंडिया लॉन्च से पहले ही पढ़ सकते हैं।

Redmi 12 प्राइस (अनुमानित)

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी का यह स्मार्टफोन लो बजट में उतारा जाएगा। फोन की कीमत तो 1 अगस्त को घोषित होगी लेकिन हमारा अनुमान है कि भारत में रेडमी 12 प्राइस 12 हजार के करीब रखा जा सकता है। वहीं फोन के टॉप वेरिएंट का रेट अधिकतम 15,000 रुपये तक जा सकता है। उम्मीद है कि Redmi 12 इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि रेडमी 12 प्रोडक्ट पेज अमेजन पर लाईव हो गया है और यह फोन इसी शापिंग साइट पर उपलब्ध होगा।

Redmi 12 इंडिया लॉन्च डिटेल

रेडमी 12 अगले महीने की पहली तारीख को भारतीय बाजार में एंट्री ले रहा है। कंपनी 1 अगस्त की दोपहर 12 बजे इस फोन का लॉन्च ईवेंट शुरू करेगी जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ​जरिये प्रसारित होगा। इसे शाओमी रेडमी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाईव देखा जा सकेगा। Redmi 12 इंडिया लॉन्च ईवेंट देखने के लिए (यहां क्लिक करें)। फोन की सेल डेट कंपनी 1 अगस्त को ही अनाउंस करेगी।

Redmi 12 डिजाईन

फ्रंट लुक – कंपनी की ओर से रेडमी 12 इंडिया लॉन्च से पहले ही फोन की फोटो शेयर कर दी गई है जिसमें खुलासा हुआ है कि यह मोबाइल फोन पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है जो बॉडी ऐज़ से थोड़ा दूर प्लेस्ड है। फोन में फ्लैट स्क्रीन दी गई है जिसमें नीचे चौड़ा चिन पार्ट भी मौजूद है।

बैक लुक – यह रेडमी फोन क्रिस्टल ग्लास डिजाइन (Crystal Glass Design) पर बनाया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है पैनल के उपरी दाईं ओर स्थित है। इसमें दो बड़े सेंसर और एक छोटा लेंस मौजूद है जो सीधे पैनल पर रखे गए हैं। सेटअप के ठीक नीचे AI लिखा गया है तथा साथ में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। Redmi 12 के किनारे कर्व्ड राउंड ऐज वाले हैं।

साईड लुक – Redmi 12 के राईट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा लेफ्ट पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। फोन के नीचले हिस्से पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है जिसके साथ ही स्पीकर ग्रिल भी मौजूद है। यह फोन Moonstone Silver कलर में लाया जाएगा जिसके साथ अन्य कलर वेरिएंट भी बिकेंगे।

रेडमी 12 स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

डिसप्ले – ग्लोबल मार्केट में यह फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.79 इंच की फुलएचडी स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

कैमरा – फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसके फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।

प्रोसेसर – यह फोन एंड्रॉयड 12 मीयूआई 14 आधारित पर काम करता है। कंपनी ने इसे मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर पर पेश किया है। 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार यह प्रोसेसर कम रेंज में गेमिंग के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही माली-जी52 2ईईएमसी 2 जीपीयू दिया गया है।

मैमोरी – ग्लोबल मार्केट में Redmi 12 4जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी, 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की मैमोरी के साथ आता है। वहीं इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है जहां आप माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से उसे एक्सेप्ट कर सकते हैं।

बैटरी – पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी ने 18वॉट का फास्ट चार्जर दिया है।

कनेक्टिविटी – डाटा और कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 12 में आपको 4जी एलटीई के साथ डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल जाता है।