Redmi 17C 5G 8GB तक RAM, 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ ग्लोबली लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/redmi-17c-5g-launch-8gb-ram-6000mah-50mp-camera-Singapore-price.jpg

Redmi ने अपनी Redmi 17 सीरीज में एक और किफायती स्मार्टफोन शामिल कर दिया है। यह Redmi 17C 5G नाम से सिंगापुर में लॉन्च हुआ है। फोन को बड़े डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ लाया गया है। यह Redmi 17 4G और Redmi 17 5G के बाद लाइनअप में बजट विकल्प के रूप में आया है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Redmi 17C 5G के स्पेसिफिकेशंस

Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1600×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की सामान्य ब्राइटनेस 660 निट्स और HBM मोड में अधिकतम 810 निट्स तक की है।
स्क्रीन में DC Dimming का सपोर्ट दिया गया है और इसे TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है। कंपनी के मुताबिक, ये फीचर्स लंबे समय तक फोन उपयोग करने के दौरान आंखों पर पड़ने वाले असर को कम करने में मदद कर सकते हैं।

परफॉरमेंस के लिए Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। फोन की मेमोरी को वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के लिए 17C 5G में Xiaomi HyperOS 3 दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 17C 5G के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर मिलता है। इसके साथ ऑक्जिलरी लेंस मौजूद है। यह कैमरा HDR, Night Mode और Portrait Mode जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। इससे 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें HDR, Portrait और Night Mode के अलावा Soft-Light Ring फीचर भी मिलता है।

Redmi 17C 5G फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में कंपनी की ओर से सिर्फ 15W चार्जर दिया गया है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा हो सकता है, जिन्हें लंबा बैकअप चाहिए है।

कनेक्टिविटी के लिए Redmi 17C 5G में Dual SIM, 5G, Wi-Fi और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। फोन में NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

Redmi 17C 5G की कीमत

Redmi 17C 5G को सिंगापुर में S$279 की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय प्राइस में लगभग 26,574 रुपये के बराबर है। कलर्स के मामले में फोन Black, Brown और Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें से Brown वैरियंट में वेगन लेदर फिनिश दी गई है।

भारत में यह फोन कब आएगा और इसकी कीमत क्या होगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।