
वीवो ने आज vivo NEXT 2026 ईवेंट के मंच से भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन vivo V80 लॉन्च कर दिया है। इस नए वीवो 5जी फोन के साथ ही कंपनी vivo S2 FE और vivo X fold 6 स्मार्टफोन सहित vivo Vision VR हेडसेट भी लेकर आई है जिनकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं वी सीरीज के लेटेस्ट मॉडल वीवो वी80 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की सारी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo V80 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी80 5जी फोन सबसे नए और एडवांस एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 पर लॉन्च हुआ है जो ब्रांड के लेटेस्ट OriginOS 7 के साथ मिलकर काम करता है। यह मोबाइल Dynamic RAM Expansion तकनीक से लैस है है जो vivo V80 की 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत देती है। यह LPDDR4X RAM है स्मार्टफोन में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।
vivo V80 5G फोन को इंडियन मार्केट में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.8GHz से लेकर 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह वीवो 5जी फोन 13,56,175 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए वीवो वी80 में 4300mm स्क्वायर अल्ट्रा लार्ज कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है।
वीवो वी80 5जी फोन को 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो AMOLED पैनल पर बनी है और कंपनी ने इसमें VM9 Light-Emitting मटेरियल का इस्तेमाल किया है। इस फोन डिस्प्ले पर यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट, 459PPI और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए vivo V80 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.65 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर और 115 डिग्री FoV वाले 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग यह वीवो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि वीवो वी80 में सभी ZEISS कैमरा सेंसर लगाए गए हैं।
पावर बैकअप के लिए वीवो वी80 5जी फोन को तगड़ी 7200mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। यह लंबी बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे 36 मिनट का आ चुका है। वहीं इस वीवो 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। ग्राहकों को मोबाइल में रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी जिसके चलते दूसरे स्मार्टफोन भी वीवो वी80 से चार्ज किए जा सकेंगे।
vivo V80 5G फोन को Aerospace-Grade Metal फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। ग्राहकों को इस वीवो फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित NFC और OTG जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह एआई वाला फोन है जो कई एडवांस फीचर्स देगा।












