
शाओमी ने लगातरा तीसरी बार अपने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। शाओम मी ए2, रेडमी नोट 5 प्रो और रेडमी वाई2 के बाद कंपनी ने अब शाओमी रेडमी 6 प्रो की कीमत में कटौती की है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत में कमी कर कंपनी नए साल में ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा लुभाने की कोशिश कर रही है। रेडमी 6 प्रो की कीमत में कटौती की जानकारी शाओमी इंडिया के एमडी और ग्लोबल वीपी मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
शाओमी रेडमी 6 प्रो के 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये तथा 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। वहीं, इस बार डिवाइस के दोनो वेरिएंट में 1,000 रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपए व 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए हो गई है। कम कीमत के साथ हैंडसेट को मी.कॉम, मी होम स्टोर, अमेजन इंडिया और ऑफलाइन रिटले स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
Mi fans, I've got news for you!#Redmi6Pro with AI dual camera & two day battery life is now available with a 1st ever discount of up to ₹1,500. ?
How's that for a #High5? RT if you ♥️ #Xiaomi.
Don't miss this! One final surprise unveils tomorrow. ? pic.twitter.com/vYbTwTQbzP
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) January 10, 2019
शाओमी रेडमी 6 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 2280 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। इसे 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले के साथ पेश किया गया था जिसमें नॉच मौजूद है। शाओमी रेडमी 6 प्रो मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर आधारित है। प्रोसेसिंग की बात की जाए तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि यह प्रोसेसर थोड़ा पुराना हो गया है लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में अच्छा कहा जाता है।
सस्ते हुए ये 8 पॉपुलर स्मार्टफोन्स, शाओमी, ओपो, सैमसंग के साथ शामिल हैं वीवो के हैंडसेट
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 6 प्रो में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसे वर्टिकल सेप में पेश किया है और कैमरे के साथ ही एलईडी फ्लैश मौजूद है। फोन में एक सेंसर जहां 12-मेगापिक्सल का है वहीं दूसरा 5-मेगापिक्सल का दिया गया है। फ्रंट पैनल पर नॉच के उपर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।


















