लॉन्च हुआ पहला रेडमी फोन नोट 7, इसमें है 48एपमी कैमरा, 6.3 इंच स्क्रीन और 6जीबी रैम, जानें फोन के बारे में सबकुछ

Join Us icon

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि कंपनी जल्द ही 48—मेगापिक्सल वाला फोन लॉन्च करने वाली है। इसके बाद खबर आई कि शाओमी अब रेडमी को एक अलग ब्रांड की तरह पेश करेगा। ​अथार्त रेडमी ब्रांड के तहल लॉन्च होने वाले फोन अब शाओमी रेडमी नहीं होंगे बल्कि सिर्फ रेडमी फोन होंगे। वहीं आज कंपनी ने पहला रेडमी फोन नोट 7 को उतार दिया। इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन आशा है कि यह फोन जल्द ही भारत में आ हो सकता है। कंपनी का यह पहला फोन है जिसे 48एमपी कैमरे के साथ पेश किया गया है। वहीं इसमें आपको वॉटर ड्रॉप नॉच भी मिलेगा।

रेडमी नोट 7 की बात करें तो इस फोन की बॉडी ग्लास की बनी है। फोन के फ्रंट में जहां फूल व्यू​ डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं पिछला पैनल भी ग्लास का ही है जिसे ग्रेडियन कलर में पेश किया गया है। फोन में आपको 6.3—इंच की स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने इसे 19:9.5 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। फ्रंट और बैक दोनों में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है।
xiaomi-redmi-note-7

यह फोन अपने कैमरे को लेकर काफी चर्चा में था और लॉन्च होने के बाद भी इसकी चर्चा जारी रहेगी। रेडमी नोट 7 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। मेन सेंसर 48-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 आर्चपर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 5-मेगापिक्स्ल का दिया गया है। फ्रंट कैमरा 13-मेगापिक्सल का है।
xiaomi-redmi-7-launched-price-specification-and-features-in-hindi
शाओमी रेडमी नोट 7 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही 4जी वोएलटीई है। कंपनी ने वाईफाई ब्लूटूथ भी दिया है। वहीं जीपीएस सपोर्ट भी दिया गया है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर है और फेस अनलॉक सपोर्ट भी है। वहीं कंपनी ने इसे बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। रेडमी नोट 7 में 4,000 एमएएच की बैटरी है और इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। कंपनी ने फार्स्ट चार्जिंग की बात कही है।
xiaomi-redmi-7-launched-price-specification-and-features-in-hindi
यह फोन ट्विलाइट गोल्ड, फैंटसी ब्लू और ब्राइट रेड में उपलब्ध होगा। चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत 147 युआन है जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 11,000 रुपये है। कंपनी का कहना है कि कुछ ही माह में यह फोन दूसरे देशों में भी उपलब्ध होगा।