
शाओमी ने हाल ही में अपने बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन Redmi 8A को लॉन्च किया था जो कि अब आपके घर के पास मौजूद रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। 91मोबाइल्स के रिटेल सोर्स द्वारा यह जानकारी मिली है कि दिवाली से पहले कंपनी इस डिवाइस को एक स्पेशल कीमत में ऑफलाइन सेल करेगी।
Redmi 8A के 2GB रैम वाले बेस वेरिएंट को कंपनी 6,499 रुपए और 3GB रैम वेरिएंट को 6,999 रुपए में सेल करेगी। हालांकि, दिवाली के बाद इन दोनों ही वेरिएंट को ऑफलाइन 300 रुपए ज्यादा की कीमत में सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 6,199 रुपये वाला Redmi 7A या 6,999 रुपये वाला Redmi 8A, जानें कौन-सा Xiaomi फोन है फायदे का सौदा

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Redmi 8A को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट के साथ आता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं, रेडमी 8ए एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर कार्य करता है जो ऑक्टा-कोर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 8 या Motorola One Macro, स्पेसिफिकेशन्स पढ़कर बताएं कौन-सा फोन बिकेगा ज्यादा ?
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 8A सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 1.8 अपर्चर के साथ Sony IMX363 सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi 8A में डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है।


















