OnePlus 7 को टक्कर देने जल्द भारत आ रहा Redmi K20, कंपनी ने जारी किया टीजर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/Redmi-K20-Pro-1.jpg

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी भारत में जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस बात को लेकर कंपनी ने खुद टीज किया है। दरअसल, शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर इस बात का हिंट दिया है कि अपकमिंग फोन Redmi K20 होगा जो कि फ्लैगशिप कैटगरी में पेश किया जाएगा।

मनु कुमार ने फोन के बारे में कुछ खास जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन, इशारा किया कि इस फोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मौजूद हो सकता है। मनु कुमार जैन ने ट्विट में वनप्लस टीम को मुबारकबाद दी है। साथ ही अपने अपकमिंग फोन को लेकर टीज किया है। इसे भी पढ़ें: 2 महीने में Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro 20 लाख बिके

बता दें कि शाओमी इंडिया और मनु कुमार जैन ने पिछले कुछ हफ्तों से एक नए स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने का संकेत दिया था। उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन को कुछ हफ्तों में भारत के अंदर लॉन्च कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: सैमसंग को पीछे छोड़ शाओमी ने गाड़े झंडे, सबसे ज्यादा बिकने वाला एंडरॉयड फोन बना Redmi 5A

कंपनी भारत में दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। इनमें से एक स्मार्टफोन कंपनी का फ्लैगशिप फोन रेडमी K20 हो सकता है। जबकि दूसरी डिवाइस स्नैपड्रैगन 700 सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च की जा सकती है जो कि एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही स्क्रीनशॉट के साइज़ से साफ है कि रेडमी के इस डिवाइस में फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) रिजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी। अब तक सामने आई लीक के अनुसार रेडमी प्लैगशिप फोन में 6.39-इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले होगा। इसके साथ ही हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है।

रेडमी फ्लैगशिप फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा हाल ही में आई एक रिपोर्ट से इस फोन में एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 होने की जानकारी मिली है।