
शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने रेडमी 7 सीरीज की सफलता को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि महज 2 महीने के भीतर ही कंपनी भारत में 20 लाख से ज्यादा रेडमी नोट 7 और 7 प्रो स्मार्टफोन बेच चुकी है। हालांकि, इस ट्विट में इस बात का जिक्र नहीं है कि कंपनी ने रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो कि अलग-अलग कितनी यूनिट सेल की हैं।
बता दें कि Redmi Note 7 की पहली फ्लैश सेल में भी इस डिवाइस ने नया रिकॉर्ड कायम किया था। पहली फ्लैश सेल के दौरान कंपनी ने दावा किया था कि उन्होंने 2,00,000 से भी ज्यादा रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन सेल किए हैं। इसे भी पढ़ें: शाओमी करने वाली है बड़ा धमाका : इंडिया आ रहा है ट्रिपल रियर कैमरे वाला नया स्मार्टफोन Mi A3
कीमत
रेडमी नोट 7 प्रो
(4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी) = 13,999 रुपये
(6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी) = 16,999 रुपये
रेडमी नोट 7
(3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी) = 9,999 रुपये
(4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी) = 11,999 रुपये
2+ MILLION in 2 MONTHS! #MissionAccomplished! 🥊
Thank you Mi fans for the love you’ve shown to #RedmiNote7 and #RedmiNote7Pro! Now it’s time to gear up for a new #48MP! 💥
Are you ready for #48MPForEveryone? RT if you wanna know more. pic.twitter.com/hk0KFsAPNo
— Redmi India (@RedmiIndia) May 13, 2019
रेडमी नोट 7 प्रो स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा सेटअप फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो के रियर कैमरा सेटअप को एआई तकनीक से लैस किया है जो लाईट, नॉइज़ और ब्राइटनेस को खुद ही अडजस्ट कर शानदार फोटो कैप्चर करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 10,000 के बजट में टॉप 5 शाओमी फोंस
रेडमी नोट 7 प्रो को एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है। रेडमी नोट 7 प्रो को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 7 प्रो में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन को नेबुला रेड, नेप्चुन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।
रेडमी नोट 7 स्पेसिफिकेशन
यह स्मार्टफोन स्टाईल, डिजाईन और डिसप्ले के मामले में रेडमी नोट 7 प्रो के समान ही है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। यह फोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सैमसंग प्राइमरी सेंसर तथा 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में भी 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी नोट 7 में भी पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रूबी रेड, ब्लैक और सफायर ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।


















