शाओमी ने लगभग तीन महीने पहले अपनी घरेलू मार्केट चीन में Redmi K20 सीरीज को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने कुछ समय पहले इस फोन को इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं, इस सीरीज को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद कंपनी Redmi K30 सीरीज को पेश करने की योजना बना रही है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है।
Redmi K30 इसी साल लॉन्च हुए रेडमी K20 का अपग्रेडेड वेरियंट होगा। दरअसल, रेडमी के जनरल मैनेजर लू वेइबींग ने रेडमी K30 के लॉन्च की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि यह 5G नेटवर्क सपॉर्ट के साथ आएगा। इस बारे में लू वेइबींग ने चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर इसकी जानकारी दी है।
वीबो पोस्ट में Redmi K30 सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि Redmi K30 को 4G और 5G सपोर्ट वर्जन में पेश किया जाएगा। हालांकि, इस फोन के बारे में अब तक कोई ज्यादा जानकारी बाहर नही आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी इसे अगले साल मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है।
बता दें कि Xiaomi दुनिया का पहला 64-मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। टेक कंपनी Realme हालांकि Xiaomi से पहले ही 64-मेगापिक्सल कैमरा तकनीक का प्रदर्शन कर चुकी है लेकिन Xiaomi इस तकनीक से लैस स्मार्टफोन बाजार में उतारने को तैयार है। 64-मेगापिक्सल कैमरे तकनीक को शाओमी सब-ब्रांड Redmi की नेक्स्ट नोट सीरीज़ में शामिल किया जाएगा और इस सीरीज़ में कंपनी Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro इसी हफ्ते चीन में पेश किए जाने हैं। Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी द्वारा क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किए जाएंगे। उम्मीद है कि इनमें से Redmi Note 8 Pro में 64-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इस फोन में कंपनी Samsung GW1 64MP सेंसर का इस्तेमाल करेगी।
Xiaomi का यह आने वाला स्मार्टफोन 9248 x 6936 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फोटो खींचने में सक्षम होगा और इस फोन से खींची गई एक फोटो का साईज़ 20MB के करीब हो सकता है। फोन के खींची गई फोटो अल्ट्रा हाई रेज्ल्यूशन वाली होगी जो किसी 8K टीवी से भी ज्यादा उन्नत होगी। इसके अलावा कैमरा टेक्नोलॉजी के बात करें तो इसमें बड़ा 1/1.7″ सेंसर, ISOCELL, स्मार्ट आईएसओ और हाईब्रिड 3डी एचडीआर क्षमता होगी।