
काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी कि Xiaomi अपनी ‘रेडमी के30’ सीरीज़ का विस्तार करने वाली है। वहीं, अब कंपनी ने इस सीरीज के अंदर एक नया फोन पेश कर दिया है, जिसे Redmi K30i के नाम से पेश किया गया है। रेडमी के30आई को कंपनी ने कम कीमत में 5G क्षमता के साथ पेश किया है। हालांकि, डिवाइस का लुक बिल्कुल Redmi K30 की तरह ही है। वहीं, स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियर कैमरा के मेन सेंसर को छोड़कर डिवाइस की सभी स्पेसिफिकेशन्स इंडिया में लॉन्च हो चुके Poco X2 की तरह ही हैं। आइए आगे आपको फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सभी जानकारी देते हैं।
डिजाइन
रेडमी के30आई की लुक और डिजाइन की बात करें इसमें बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले दी गई है। यह पंच-होल स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर स्थित है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की बेहद मामलूी सा चिन पार्ट दिया गया है। रेडमी के30आई के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह कैमरा सेटअप राउंड शेप में है जिसके बीच में तीन कैमरा सेंसर एक ही कतार में वर्टिकल शेप में स्थित है। तीनों सेंसर्स के ठीक नीचे फ्लैश लगी हुई है।
फोन के रियर पैनल पर ही नीचे की ओर Redmi की ब्रांडिंग लगी हुई है जो वर्टिकल शेप में है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Redmi 10X होगा दुनिया का पहला डायमनसिटी 820 पर चलने वाला फोन, 26 मई को होगा लॉन्च

कीमत
कंपनी ने Redmi K30i को सिर्फ एक ही रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 Yuan (लगभग 21,300 रुपए) है। K30i को white, blue, Red और purple कलर में सेल किया जाएगा। स्मार्टफोन फिलहाल JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। वहीं, फोन की सेल 2 जून को होगी।
Redmi K30i 5G की स्पेसिफिकेशन्स
Redmi K30i 5G को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डुअल पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन को कंपनी ने 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर पेश किया है जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 765G SoC दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस को 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: Redmi Note 9 आ रहा है इंडिया, पंच-होल डिसप्ले और 48 एमपी कैमरे के साथ है पावरफुल 5020एमएएच बैटरी
फोन को क्वॉड रियर कैमरे से लैस किया गया है वहीं साथ ही यह डिवाइस डुअल पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में कुल 6 कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 4 रियर कैमरे तथा 2 सेल्फी कैमरे शामिल है। सबसे पहले फ्रंट कैमरा सेटअप की बात करें तो यह डिसप्ले के उपरी दाईं ओर पंच-होल में फिट है। POCO X2 का प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है तथा सेकेंडरी सेल्फी कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है।
रियर कैमरा सेटअप पर चलें तो यहां फ्लैश लाईट के साथ चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। यह फोन 48 मेगापिक्सल सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा- वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मेक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है।
सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। फोन एंडरॉयड 10 पर पेश हुआ है जो मीयूआई 11 से लैस है।


















