20 जुलाई को भारत में आने वाला Xiaomi का धांसू फोन, लॉन्चिंग से पहले जानें सबकुछ

Redmi K50i स्मार्टफोन की भारत में सीधी टक्कर Nothing Phone (1), OnePlus Nord 2T 5G, iQOO Neo 6, और Poco F4 5G से होनी है।

Join Us icon

Xiaomi भारत में अपनी Redmi K-सीरीज को फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी भारत में 20 जुलाई 2022 को Redmi K50i को लॉन्च करेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन के लॉन्च को पहले ही कंफर्म कर चुकी है। इससे पहले कंपनी रेडमी के सीरीज का लास्ट फोन भारत में साल 2019 में Redmi K20 सीरीज़ के किए थे। ये कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफ़ोन सीरीज़ है। Redmi K50i स्मार्टफोन रेडमी का अब तक भारत में लॉन्च सबसे प्रीमिमय स्मार्टफोन होगा। शाओमी के इस स्मार्टफोन की भारत में सीधी टक्कर Nothing Phone (1), OnePlus Nord 2T 5G, iQOO Neo 6, और Poco F4 5G स्मार्टफोन से होनी है। यहां हम आपको अपकमिंग Redmi K50i स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च, कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Redmi K50i India Launch Date

Xiaomi ने कंफर्म किया है कि Redmi K50i स्मार्टफोन भारत में 20 जुलाई 2022 को लॉन्च होगा। शाओमी का यह दमदार स्मार्टफोन बिक्री के लिए Amazon India और कंपनी की ई-स्टोर Mi.com के साथ-साथ Mi Home Store और दूसरे रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi K50i स्मार्टफोन भारत में ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को Redmi India के ऑफिशियल YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।

Redmi K50i India launch date

Redmi K50i Price in India

Redmi K50i स्मार्टफोन भारत में 20 जुलाई को लॉन्च होगा। लीक रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी का यह समार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा। रेडमी के इस फोन का 6GB RAM मॉडल को 24,000 रुपये से 28,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। संभव है कि यह फ़ोन 26,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

इसके साथ ही Redmi K50i स्मार्टफोन का 8GB रैम वेरिएंट को 31,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकात है। Redmi K50i स्मार्टफोन को भारत में तीन कलर – स्टील्थ ब्लैक, क्विक सिल्वर और फैंटम ब्लू में पेश किया जाएगा। रेडमी के इस फोन की सेल 22 जुलाई से शुरू होगी।

Redmi K50i

Redmi K50i Specifications and Features

  • MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर
  • 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज
  • 5080mAh बैटरी 67W फास्ट चार्ज
  • 6.6-इंच IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले
  • 64MP+8MP+2MP रियर कैमरा
  • 16MP फ़्रंट कैमरा

Redmi K50i 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह Redmi Note 11T Pro का रिब्रांड वर्जन है। रेडमी के इस फोन में 6.6-इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। यह अपकमिंग फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा।

Redmi K50i Price in India

रिपोर्ट्स की माने तो यह फोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेशकिया जाएगा। फोन में 5,080mAh की दमदार बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही Redmi K50i 5G स्मार्टफ़ोन को 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : iQOO 9T Unboxing : लॉन्च से पहले सामने आया iQOO 9T का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स, देखें क्या होगा खास

Redmi K50i 5G स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। शाओमी के इस फोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here