Redmi K70 Ultra साल 2024 में हो सकता है लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Redmi K70 सीरीज में K70 Ultra की एंट्री हो सकती है।
  • इसमें मीडियाटेक डीमेंसिटी 9300 चिपसेट मिल सकता है।
  • यह मोबाइल 6.67 इंच OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है।

शाओमी ने नवंबर 2023 में Redmi K70 सीरीज चीन में लॉन्च की थी। इसमें Redmi K70, Redmi K70 Pro और Redmi K70E स्मार्टफोन पेश हुए थे। वहीं, अब लग रहा है कि एक और मॉडल Redmi K70 Ultra नाम से साल 2024 में एंट्री ले सकता है। इसमें श्रृंखला के प्रो डिवाइस से भी अलग चिपसेट और अन्य स्पेक्स मिलने की बात सामने आई है। आइए, आगे मोबाइल के लीक में आई डिटेल को विस्तार से जानते हैं।

Redmi K70 Ultra स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • रेडमी के70 अल्ट्रा को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर स्पेक्स और लॉन्च टाइमलाइन शेयर की गई है।
  • टिपस्टर के अनुसार के70 अल्ट्रा स्मार्टफोन मीडियाटेक डीमेंसिटी 9300 चिपसेट से लैस हो सकता है। यह 4nm प्रक्रिया पर काम करता है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी720 इम्मोर्टलिस MP12 जीपीयू लगाया जा सकता है।
  • ब्रांड डिवाइस में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दे सकती है।
  • लीक के अनुसार K70 Ultra में OIS के साथ 50MP का Sony IMX LYTIA 800 प्राइमरी, 108MP अल्ट्रा वाइड एंगल और एक टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।
  • फोन में 6.67 इंच OLED पैनल मिलने की उम्मीद है। जिस पर 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • इसके अलावा बताया गया है कि यह फोन चीन में 2024 की पहली छमाही में एंट्री ले सकता है।

Redmi K70 Ultra leak

Redmi K70 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Redmi K70 Ultra में यूजर्स को 6.67 इंच का OLED पैनल दिया जा सकता है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2के रिजॉल्यूशन और 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में परफॉर्मेंस के लिए ब्रांड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट लगा सकता है। इसके साथ ही माली जी720 इम्मोर्टलिस MP12 GPU मौजूद हो सकता है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए इसमें प्रो मॉडल की तरह 24जीबी तक रैम और 1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज की पेशकश की जा सकती है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस रखा जा सकता है। जिसमें OIS के साथ 50MP का Sony IMX LYTIA 800 प्राइमरी, 108MP अल्ट्रा वाइड एंगल और एक टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में यह फोन प्रो मॉडल की तरह 5000mAh बैटरी और 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्रदान कर सकता है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में डुअल सिम 5G, ब्लूटूथ, वाईफाई, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Redmi K70 Ultra लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here