
Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही घोषणा कर दी थी कि कंपनी आने वाली 13 मई को भारत में अपनी ‘रेडमी नोट10’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो Redmi Note 10S नाम के साथ इंडिया में एंट्री लेगा। रेडमी नोट 10 एस को कंपनी द्वारा टीज़ तो कर दिया गया था, लेकिन इस फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे में रखा गया था। लेकिन अब लॉन्च से पहले Redmi Note 10S का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट हो गया है जहां फोन की ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है।
यह होगी स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi ने अमेज़न पर बने प्रोडक्ट पेज के जरिये बता दिया है कि Redmi Note 10S स्मार्टफोन मीडियाटे के हीलियो जी95 चिपसेट के साथ बाजार में उतारा जाएगा जो हायपरइंजन गेमिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इस फोन में लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस और मीयूआई वर्ज़न देखने को मिलेगा। प्रोडक्ट पेज पर फोन स्क्रीन साईज तो नहीं बताया गया है लेकिन यह साफ कर दिया गया है कि रेडमी नोट 10एस स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी तथा साथ ही यह मोबाइल फोन आईपी53 रेटिंग सपोर्ट करेगा। यानि Redmi Note 10S वॉटर व डस्ट प्रूफ होगा।
Redmi Note 10S के बैक पैनल पर मौजूद क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है तथा यह मोबाइल फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करेगा। रेडमी नोट 10एस को कंपनी द्वारा डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस किया जाएगा तथा स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी दी जाएगी।
ऐसी होगी लुक
Redmi Note 10S के प्रोडक्ट पेज पर फोन की फोटो को भी शेयर किया गया है। इन फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है। अमेज़न इंडिया के जरिये पता चला है कि रेडमी नोट 10एस स्मार्टफोन को पंच होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में मौजूद रहेगा। प्रोडक्ट पेज पर तो यह होल बॉडी बेजल से काफी दूर नज़र आ रहा है लेकिन वास्तविक पॉजिशन तो फोन डिवाईस के जरिये ही पता चलेगी। यह भी पढ़ें : Xiaomi कर रहा धमाके की तैयारी, अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ जल्द लॉन्च करेगा फोल्डेबल स्मार्टफोन
इसी तरह रेडमी नोट 10एस के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस सेटअप में सबसे उपरी एक बड़ा लेंस दिया गया है जिसके नीचे दो छोटे लेंस मौजूद है। सबसे नीचे एक सिंगल कैमरा सेंसर फिट किया गया है। इन सेंसर्स के साईड में एलईडी फ्लैश लगी है। फोटोज़ से पता चला है कि Redmi Note 10S स्मार्टफोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा जो पावर बटन पर इम्बेडेड रहेगा।
Redmi Note 10S स्मार्टफोन को इंडिया में 13 मई को लॉन्च किया जाएगा तथा यह अनविलिंग ईवेंट दोपहर के 12 बजे शुरू होगा। अमेज़न लिस्टिंग के बाद यह भी साफ हो गया है कि रेडमी नोट 10एस के लॉन्च ईवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट तथा शाओमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही अमेज़न इंडिया पर भी देखा जा सकेगा। लगे हाथ बता दें कि यह फोन गूगल प्ले कंसोल पर भी स्पॉट किया जा चुका है।





















