5G की रेस में Redmi ने भी रखे कदम, लॉन्च किया अपना पहला 5जी फोन Redmi Note 10T

इसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India के जरिए की जाएगी।

Join Us icon

चीन की फोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में Redmi ब्रांड के अंदर अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 10T 5G लॉन्च (Redmi Note 10T 5G launch in india) कर दिया है। इस फोन को लेकर काफी समय से टेक मार्केट में लीक व जानकारियां सामने आ रही थीं, जिनपर आज पूरी तरह से विराम लग गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रेडमी नोट सीरीज का पहला फोन है जो 5जी कनेक्टिविटी के साथ इंडियन मार्केट में आया है। इसके अलावा मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर, 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन की टक्कर इंडिया में मौजूद Realme 8 5G से होगी, जिसकी कीमत कुछ समय पहले ही कंपनी ने बढ़ाई है। आइए आगे आपको फोन की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन से रूबरू कराते हैं।

डिजाइन

अगर बात करें Redmi के सबसे पहले 5G फोन के डिजाइन की तो कंपनी ने इस फोन को होल-पंच डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन के बिल्कुल सेंटर में एक पंच होल दिया गया है जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में दोनों साइड काफी कम बेजल और नीचे की तरफ हल्का सा चिन पार्ट है। फोन के बॉटम में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद हैं। वहीं, राइट साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कि ऑन-ऑफ बटन का काम करेगा। इसके ऊपर वॉल्यूम रॉकर बटन है। अगर रियर लुक की बात करें तो फोन में वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में डुअल कैमर का पार्टिशन अलग से है, जिसमें एलईडी लाइट भी है। वहीं, रियर पर नीचे की ओर रेडमी 5जी की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi के सबसे धांसू फोन Mi MIX 4 की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
Redmi Note 10T 5G Price in India Leaked

Redmi Note 10T 5G का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 10टी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Redmi Note 10T 5G

Redmi Note 10 5G की स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी नोट 10टी 5जी में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। इसके अलावा फोन (2 Cortex-A76 and 6 Cortex-A55) मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ Mali-G57 GPU है, जिसके साथ 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मौजूद है। इतना ही नहीं फोन में गेमिंग टर्बो मोड भी दिया गया है।

redmi-note-10t-5g-india-launch

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज कर दो दिन चलेगी। इसके अलावा  रेडमी नोट 10टी 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI पर काम करेगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा Mi Pad 5, पोस्टर के ज़रिए सामने आईं कई ख़ास जानकारियां

Redmi Note 10 5G का प्राइस और सेल

कंपनी ने फोन को Metallic Blue, Green circleMint Green, White large squareChromium White और Black heartGraphite Black कलर ऑप्शन में पेश किया है। डिवाइस को कंपनी ने दो रैम व दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। Redmi Note 10T 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। फोन की सेल 26 जुलाई से मी.कॉम और अमेजन इंडिया पर की जाएगी। इसके अलावा फोन पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ऑप्शन के साथ 1,000 रुपए तक की छूट का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here