Redmi Note 11 Pro के कॉन्सेप्ट रेंडर्स हुए लीक, कुछ ऐसा होगा इस किफायती फोन का डिजाइन

Join Us icon

Redmi Note लाइनअप शायद ब्रांड की सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज़ में से एक है। Redmi हर छह से आठ महीने में इसे रिफ्रेश करती है। वहीं, इसी बात को देखते हुए कि Redmi Note 10 लाइनअप को कंपनी ने इस साल मार्च में पेश किया था तो हम अगले साल की शुरुआत तक Redmi Note 11 सीरीज के आने का अनुमान लगा सकते हैं। अब तक, Redmi Note 11 लाइनअप के बारे में एक भी लीक या अफवाह नहीं आई है। हम यह भी नहीं जानते कि Redmi Note 10 सीरीज़ के अपग्रेडे वर्जन को Redmi Note 11 कहा जाएगा या इसे कुछ और नाम दिया जाएगा। हालांकि, Technizo Concept और LetsGoDigital ने कल्पना के आधार पर Redmi Note 11 Pro के कॉन्सेप्ट रेंडर्स जारी किए हैं।

hLetsGoDigital ने Technizo Concept के सहयोग से फोटो और वीडियो को जारी किया है जो दिखाते हैं कि Redmi Note 11 Pro कैसा दिखेगा। आपको बता दें कि यह किसी भी तरह से ऑफिशियल नहीं है। यह सिर्फ एक कल्पना है कि Redmi Note 11 Pro कैसा दिख सकता है। वास्तविक Redmi Note 11 Pro की डिज़ाइन बिल्कुल अलग हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 12 होगा अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, Snapdragon 895 चिपसेट, 200MP कैमरा और 120W फास्ट चार्ज से होगा लैस

redmi_note_11_pro_concept_render_01

जैसा कि आप देख सकते हैं, इन रेंडरर्स से पता चलता है कि Redmi Note 11 Pro में Redmi Note 10 Pro की तरह ही स्क्रीन के टॉप-सेंटर हिस्से में एक पंच-होल वाला डिस्प्ले से लैस हो सकता है। हालांकि, पीछे के डिज़ाइन को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। इन रेंडरर्स से पता चलता है कि फोन में रियर कैमरों के लिए एक आयताकार कूबड़ हो सकता है। यह भारी दिखता है और ऐसा लगता है कि यह गैलेक्सी S21 सीरीज से प्रेरित है। वैसे भी इसमें तीन कैमरा सेंसर हैं। इसे भी पढ़ें: Redmi 10 में होगा 50MP का कैमरा! Xiaomi सस्ते स्मार्टफ़ोन मार्केट में होगी पहले से ज्यादा मज़बूत

डिवाइस के दाईं ओर, आप पावर और वॉल्यूम बटन देख सकते हैं और बाईं ओर एक सिम कार्ड स्लॉट प्रतीत होता है। इन रेंडरर्स के मुताबिक, Redmi Note 11 Pro में 3.5mm ऑडियो जैक और ऊपर की तरफ एक स्पीकर ग्रिल हो सकता है और नीचे की तरफ एक और स्पीकर ग्रिल और एक USB टाइप-C पोर्ट है। Redmi Note 10 Pro की तरह ही फोन में ग्लास/ग्लॉसी बैक पैनल मिनिमलिस्टिक लुक के साथ है। रेंडरर्स Redmi Note 11 Pro को ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में दिखाते हैं।

इन रेंडर्स में निस्संदेह Redmi Note 11 Pro का डिज़ाइन बहुत आकर्षक लगता है। हालांकि, यह सिर्फ एक कल्पना है कि Redmi Note 11 Pro कैसा दिखेगा। वास्तविकता में यह अलग हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here