Redmi Note 14S लॉन्च की तैयारी में Xiaomi, वेबसाइट पर सामने आया मोबाइल का नाम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/redmi-note-14-pro-launch.jpg

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी की ‘नोट 14’ सीरीज इंडिया में धूम मचा रही है। कंपनी की ओर से Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G और Note 14 Pro+ 5G फोन भारत में लॉन्च किए जा चुके हैं तथा अब इस सीरीज के और भी किफायती मॉडल Redmi Note 14S की जानकारी भी सामने आ गई है। यह अपकमिंग रेडमी फोन सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है जिसमे फोन नाम और मॉडल नंबर का खुलासा हो गया है।

Redmi Note 14S डिटेल्स

​अपकमिंग रेडमी फोन नोट 14एस को दुबई की सर्टिफिकेशन्स साइट टीडीआरए पर लिस्ट किया गया है जिसकी जानकारी हमें टिपस्टर मुकुल शर्मा के जरिये प्राप्त हुई है। यहां फोन को 2502FRA65G मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है जिसके साथ मोबाइल का नाम Redmi Note 14S लिखा गया है। लिस्टिंग में हालांकि फोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि शाओमी अपने नए मोबाइल रेडमी नोट 14एस पर काम शुरू कर चुकी है जिसे आने वाले दिनों में बाजार में उतारा जा सकता है।

रेडमी नोट 14 सीरीज की कीमत

Redmi Note 14 5G प्राइस

Redmi Note 14 Pro 5G प्राइस

Redmi Note 14 Pro+ 5G प्राइस

Redmi Note 14 5G स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंडरॉयड 14 आधारित Hyper OS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में रेडमी नोट 14 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हो सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाले 50MP LYT-600 मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi Note 14 में बड़ी 5,110एमएएच बैटरी दी गई है तथा इसे चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

Redmi Note 14 Pro/ Note 14 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस : ये मोबाइल एंड्रॉयड 14 आधारित Hyper OS पर काम करते हैं। नोट 14 प्रो में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट मिलता है तथा नोट 14 प्रो+ में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Note 14 Pro में 50MP LYT-600 मेन सेंसर के साथ 8MP IMX355 अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं Note 14 Pro+ में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। दोनों के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 प्रो और प्रो प्लस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है जो कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलेगा। 14 प्रो में 2100निट्स और प्रो+ में 3000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

बैटरी : रेडमी नोट 14 प्रो स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं रेडमी नोट 14 प्रो+ स्मार्टफोन पावरफुल 6,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

See Full Specs

Best Competitors

See All Competitors