Redmi Note 15 5G कितने रुपये में होगा इंडिया में लॉन्च, बाजार में आने से पहले ही प्राइस हुआ लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/redmi-note-15-5g-india.jpg

शाओमी रेडमी अनाउंस कर चुकी है कि वह आने वाली 6 जनवरी को इंडिया में Redmi Note 15 5G फोन लॉन्च करने जा रही है। यह 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है जो लोवर मिड सेगमेंट में लाया जाएगा। इस मोबाइल के बाजार में आने से पहले ही इस रेडमी 5जी फोन की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। वेबसाइट ​गिज़मोचाइना के जरिये इस स्मार्टफोन का इंडिया प्राइस सामने आ गया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 15 5G प्राइस (लीक)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी नोट 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा जिसे दो स्टोरेज ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा। लीक के अनुसार मोबाइल के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपये में लाया जा सकता है। वहीं Note 15 5G के 256जीबी मेमोरी वेरिएंट को 24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि Redmi Note 14 5G फोन के 8जीबी+128जीबी वेरिएंट को ₹19,999 और 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को ₹21,999 में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 15 5G फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में इसे क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। भारतीय बाजार में इस अपकमिंग रेडमी फोन को Xiaomi HyperOS 2 के साथ लाया जा सकता है।

चीन में यह रेडमी स्मार्टफोन 5,800एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया था। लेकिन लीक की मानें तो ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने 5520mAh बैटरी के साथ पेश करेगी। इन दिनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का ट्रेंड चरम पर है। ऐसे में हमारा अनुमान है कि इंडिया में Redmi Note 15 5G फोन 6,000एमएएच या इससे भी बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में कम से कम 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

रेडमी नोट 15 5जी स्मार्टफोन को 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ तकरीबन 3000निट्स ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से भी लैस होगा। आशा है कि कंपनी इसे IP68 या IP69 रेटिंग के साथ पेश करेगी।

Redmi Note 14 5G पर नज़र डालें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 457426 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। इस मोबाइल में 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

Redmi Note 14 5G

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP LYT-600 OIS सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन 5,110एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में PC Mark Battery स्कोर 19 घंटे और 21 मिनट का आ चुका है। चार्जिंग के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।