Redmi Note 15 Pro 5G फोन इंडिया में जल्द होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स के साथ सामने आई लिस्टिंग

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने साल 2026 की शुरुआत Redmi Note 15 5G फोन के साथ की है जो 22,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च हुआ है। इस नए रेडमी 5जी फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 108MP Camera मौजूद है। वहीं अब कंपनी इस सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल्स को लाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। इन्हीं में से एक रेडमी नोट 15 प्रो बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।
एक शाओमी स्मार्टफोन 25080RABDI मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। इस मोबाइल का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह Redmi Note 15 Pro 5G का इंडिया मॉडल है जो बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यहां मदरबोर्ड सेक्शन में lapis कोडनेम लिखा गया है जो MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर बताया जा रहा है। इसकी हाईक्लॉक स्पीड 2.6गीगाहर्ट्ज़ की है।
इस अपकमिंग रेडमी फोन को गीकबेंच पर 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है और मोबाइल में Android 15 ओएस दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G615 MC2 GPU दिए जाने की बात लिस्टिंग में सामने आई है। अगर बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इस रेडमी 5जी फोन को सिंगल-कोर में 1051 प्वाइंट्स दिए गए हैं और मल्टी-कोर में 2938 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है।
कंपनी की ओर से अभी तक रेडमी नोट 15 प्रो या फिर रेडमी नोट 15 प्रो प्लस इंडिया लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन पिछले साल अगस्त महीने में ही चीन में पेश किए जा चुके हैं। चाइना लॉन्च के 6 महीने बाद इन्हें भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। अनुमान है कि अगले महीने यानी फरवरी में Redmi Note15 Pro series इंडिया में लॉन्च हो सकती है जिसके बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने का इंतजार किया जा रहा है।
Redmi Note 15 Pro 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें चाइना में यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था। इस फोन में एंडरॉयड आधारित Xiaomi HyperOS 2 दिया गया था। चीन में इस रेडमी फोन को 12GB तक की रैम और 512GB तक ही स्टोरे के साथ लाया गया था। इंडिया में भी यही टॉप वेरिएंट मिल सकता है।
रेडमी नोट 15 प्रो स्मार्टफोन में 6.83-इंच की कर्व्ड ओएलईडी स्क्रीन दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए शाओमी ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन IP66+IP68+IP69+IP69K सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देता है।
फोटोग्राफी के यह रेडमी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर के साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस लगाया गया है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए नोट15 प्रो में 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।
Redmi Note 15 5G फोन की बात करें तो इसके 8GB+128GB वैरियंट को 22,999 रुपये और 8GB+256GB को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल Snapdragon 6 Gen 3 पर काम करता है। इसमें 6.77-इंच की फुलएचडी+ Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 108-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 5520mAh Battery और 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।