Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ आज से बिकेंगे, सेल शुरू होते ही कंपनी दे रही 3000 का डिस्काउंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/redmi-note-15-pro-series.jpg

रेडमी ने कुछ ही दिनों पहले इंडिया में अपनी ‘नोट15 प्रो’ सीरीज पेश की थी। इस सीरीज में दो मोबाइल Redmi Note 15 Pro and Redmi Note 15 Pro Plus लॉन्च हुए थे जो आज 4 फरवरी से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। फर्स्ट सेल में ही कंपनी इन नए रेडमी फोंस पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। 200MP Camera और 100W फास्ट चार्जिंग की ताकत वाले नए रेडमी नोट फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और डील ​की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

रेडमी नोट 15 प्रो पर डील

Redmi Note 15 Pro लॉन्च प्राइस डिस्काउंट ऑफर इफेक्टिव सेलिंग प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage 29,999 रुपये 3,000 रुपये 26,999 रुपये
8GB RAM + 256GB Storage 31,999 रुपये 3,000 रुपये 28,999 रुपये

रेडमी नोट 15 प्रो+ पर डील

रेडमी नोट 15 प्रो 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसे 128जीबी और 256जीबी मेमोरी पर लॉन्च किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स का प्राइस क्रमश: 29,999 रुपये और 31,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इन दोनों वेरिएंट्स को 26,999 रुपये और 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। देखा जाए तो डील के तहत 256जीबी मेमोरी वाले फोन का रेट घटकर 128जीबी वेरिएंट से भी कम पड़ेगा। यह मोबाइल Silver Ash, Mirage Blue और Carbon Black कलर में परचेज किया जा सकता है।

Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च प्राइस डिस्काउंट ऑफर इफेक्टिव सेलिंग प्राइस
8GB RAM + 256GB Storage 37,999 रुपये 3,000 रुपये 34,999 रुपये
12GB RAM + 256GB Storage 39,999 रुपये 3,000 रुपये 36,999 रुपये
12GB RAM + 512GB Storage 43,999 रुपये 3,000 रुपये 40,999 रुपये

रेडमी नोट 15 प्रो+ को इंडिया में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है जिनपर 3,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है। बैंक डिस्काउंट के बाद इस मोबाइल का इफेक्टिव स्टार्टिंग प्राइस 34,999 रुपये पड़ेगा जिसमें 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं यह 12जीबी रैम वाला रेडमी फोन 256जीबी मेमोरी के साथ 36,999 रुपये और 512जीबी स्टोरेज के साथ 40,999 रुपये में पाया जा सकेगा। नोट15 प्रो प्लस को Coffee Mocha, Mirage Blue और Carbon Black कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus पर 3,000 रुपये का डिस्कांउट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है। इस छूट को पाने के लिए SBI, ICICI या HDFC Bank Credit Cards का इस्तेमाल करना होगा। कंपनी वेबसाइट, शॉपिंग साइट अमेजन सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी यह मोबाइल स्कीम लागू होगी और छूट को पाया जा सकेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये दोनों रेडमी नोट स्मार्टफोन 6.83-इंच 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। Note 15 Pro में जहां फ्लैट स्क्रीन दी गई है वहीं नोट 15 प्रो+ Quad Curve डिस्प्ले वाला है। दोनों में ही CrystalRes AMOLED पैनल पर इस्तेमाल किया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200nits पीक ब्राइटनेस, Flicker Free सर्टिफिकेशन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए रेडमी नोट 15 प्रो 5जी फोन में 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर लगाया गया है। वहीं रेडमी नोट 15 प्रो+ स्मार्टफोन 2.7GHz पीक क्लॉक स्पीड वाला क्वालकॉम Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर सपोर्ट करता है। ये दोनों स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS पर काम करते हैं और फास्ट व लैग​फ्री गेमिंग के लिए इनमें Xiaomi IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है बेहतर थर्मल मैनेजमेंट करता है।

फोटोग्राफी के मामले में Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ दोनों स्मार्टफोन कमाल है। इनके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है। यह 2x और 4x इन-सेंसर ज़ूम व OIS फीचर्स सपोर्ट करता है। रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिग के लिए रेडमी नोट 15 प्रो में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और रेडमी नोट 15 प्रो+ मे 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

पावर बैकअप के​ लिए रेडमी नोट 15 प्रो प्लस 5जी फोन को 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100W HyperCharge तकनीक दी गई है। रेडमी नोट 15 प्रो की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6580mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया हैं। ये दोनों रेडमी मोबाइल 22.5W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस हैं।