200MP कैमरा, 6500mAh, 12GB RAM और 100W चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ REDMI Note 15 Pro+ 5G

Xiaomi ने भारत में अपने प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन REDMI Note 15 Pro+ 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप-लेवल कैमरा, दमदार परफॉरमेंस, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और बेहद मजबूत ड्यूरैबिलिटी के साथ पेश किया गया है। इस फोन के साथ REDMI Note 15 Pro भी आया है। जिसकी जानकारी आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं। वहीं, प्रो प्लस से जुड़ी डिटेल्स आगे दी गई है।
कीमत की बात करें तो REDMI Note 15 Pro+ 5G के 8GB RAM और 256GB वैरियंट की रिटेल कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। जबकि 12GB+256GB और 12GB+512GB ऑप्शन की कीमत क्रमशः 39,999 रुपये और 43,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर्स के तहत HDFC Bank, SBI और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद बेस मॉडल की लॉन्च प्राइस 34,999 रुपये होगी। फोन को Coffee Mocha, Mirage Blue और Carbon Black कलर ऑप्शंस में उतारा गया है। इसकी सेल भारत में 4 फरवरी 2026 से mi.com, amazon.in और रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।
REDMI Note 15 Pro+ 5G में 6.83-इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर कंडीशंस में भी कंटेंट साफ और ब्राइट दिखाई दे सकता है। इसमें 12-बिट कलर डेप्थ, DCI-P3 वाइड कलर गैमट, HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है, वहीं 3840Hz PWM डिमिंग और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन आंखों की सुरक्षा दे सकता है।
परफॉरमेंस के लिए REDMI Note 15 Pro+ 5G में Snapdragon 7s Gen 4 चिप दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड दे सकता है। इसके साथ Adreno GPU है। फोन LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है इसमें 8GB व 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें Xiaomi IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग और हैवी यूज के दौरान फोन को ठंडा रख सकता है।
कैमरा REDMI Note 15 Pro+ 5G का सबसे बड़ा हाईलाइट माना जा सकता है। इसमें 200MP HPE सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट, 16-in-1 पिक्सल बिनिंग और 1/1.4-इंच सेंसर साइज के साथ आता है। यह कैमरा 2x और 4x इन-सेंसर जूम, मल्टी-फोकल लेंथ सपोर्ट और DAG HDR टेक्नोलॉजी के जरिए हर लाइट कंडीशन में नेचुरल कलर और डिटेल कैप्चर कर सकता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। AI Creativity Assistant, AI Erase Pro, AI Image Enhancement और डायरेक्ट Instagram शेयरिंग जैसे फीचर्स भी हैं।
बैटरी के मामले में REDMI Note 15 Pro+ 5G में 6500mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 100W HyperCharge को सपोर्ट करती है। यह कंपनी के अनुसार सिर्फ 40 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इसके अलावा 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। Xiaomi Surge बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से बैटरी 1600 चार्ज साइकिल के बाद भी 80 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता बनाए रखने का दावा करती है।
REDMI Note 15 Pro+ 5G को IP66, IP68, IP69 और IP69K डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है। REDMI Titan Structure, SGS 5-Star Premium Performance Certification और Gorilla Glass Victus 2 इसे ड्रॉप, बेंड और पानी से होने वाले नुकसान से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं। Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी की मदद से गीली स्क्रीन पर भी टच रिस्पॉन्स स्मूद मिल सकता है।
ऑडियो और कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो 400 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्ट के साथ Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC, डुअल सिम और eSIM सपोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक मिलता है, यही नहीं Xiaomi HyperAI, Google Gemini और Circle to Search जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
REDMI Note 15 Pro+ 5G उन ग्राहकों के लिए प्रीमियम विकल्प बन सकता है जो मिड-रेंज में फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरा, टॉप-लेवल परफॉरमेंस, 100W फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी पसंद करते हैं। यदि आपको भी नोट सीरीज का इंतजार था तो आप इसे चुन सकते हैं। यह आपको मिड रेंज में बढ़िया अनुभव दे सकता है।