Redmi Note 15 Pro Plus इंडिया प्राइस लॉन्च से पहले ही लीक! जानें कितने रुपये का यह 200MP कैमरा फोन

Redmi Note 15 5G फोन इंडिया लॉन्च के बाद अब Xiaomi रेडमी नोट15 प्रो सीरीज ला रही है। इसे 29 जनवरी को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। सीरीज के तहत दो नए मोबाइल फोन Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ इंडिया में लॉन्च होंगे। मार्केट में आने से पहले इन्हीं में से एक रेडमी नोट 15 प्रो प्लस का प्राइस इंटरनेट पर लीक हो गया है।
Redmi Note 15 Pro+ प्राइस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर किया गया है। यह मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट है जो 38,999 रुपये बताया गया है। लीक की मानें तो फोन लॉन्च के बाद इसपर प्री-बुकिंग ऑफर भी चलाया जाएगा जिसमें ग्राहकों को 1 साल की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी प्राप्त होगी। 38,999 रेडमी नोट 15 प्रो प्लस का स्टार्टिंग प्राइस होगा।
✨ EXCLUSIVE
Redmi Note 15 Pro+ India pricing & pre-booking benefits.8GB + 256GB — ₹38,999
Pre-booking offers:
• 1-year FREE screen replacement
• Redmi Watch Move included at no extra cost pic.twitter.com/pZBd5OPHDT— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) January 25, 2026
सामने आए लीक के अनुसार यह अपकमिंग रेडमी फोन कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। 8जीबी रैम के साथ ही कंपनी इसे 12GB RAM पर भी लॉन्च करेगी। इस रैम मॉडल को 256GB और 512GB स्टोरेज में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। लीक के अनुसार इस 12जीबी रैम वाले फोन को क्रमश: 41,999 रुपये और 44,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Redmi Note 15 Pro Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को हीट से बचाने के लिए 5954mm² तक थर्मल कंडक्टिविटी प्रदान करने वाला आइस-सील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप भी लगाया है। इंडिय में कंपनी इसे 6,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च करेगी जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी।
चीन में जहां यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुआ था, वहीं ग्लोबल मॉडल को डुअल रियर कैमरा के साथ लाया गया। इंडिया में इसे ग्लोबल मॉडल वाले डुअल रियर कैमरा पर लाया जाएगा जो 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च होगा। इसमें 2x और 4x इन-सेंसर ज़ूम भी मिलता है। चीनी मॉडल में 50MP telephoto लेंस भी दिया गया था लेकिन ग्लोबल वर्ज़न में इसे हटा लिया गया है। वहीं दोनों मार्केट्स में यह 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।
रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 2772 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है जिसके साथ Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलती है।
शॉपिंग साइट अमेजन पर रेडमी नोट 15 प्रो+ का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां मोबाइल की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जा चुकी है। यहां फोन के मेमोरी वेरिएंट्स का खुलासा भी कर दिया गया है और साथ ही अनाउंस कर दिया गया है कि इंडिया में Redmi Note 15 Pro+ की सेल 3 फरवरी से होगी। नए रेडमी फोन का प्राइस 29 जनवरी की दोपहर को बताया जाएगा।