Redmi Note 15 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च जल्द, कीमत और खूबियां हुई लीक

Redmi जल्द ही अपनी Note 15 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लेकर आने वाली हैं। इसमें Redmi Note 15, Note 15 Pro और Note 15 Pro+ जैसे तीन मॉडल्स आ सकते हैं। यह होम मार्केट चीन में अगस्त में लॉन्च हो चुके है। बताया जा रहा है कि इनका लॉन्च अगले महीने हो सकता है। इसी बीच नए लीक में ग्लोबल फीचर्स और कीमत सामने आ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
यदि Redmi Note 15 Pro+ की बात करें तो यह 6.83-इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज हो सकता है। फोन में बैक पर 200MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा हो सकता है। बैटरी के मामले में 6,500mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसका वजन 207 ग्राम और मोटाई 7.91mm रखी जा सकती है।
यूरोप में इसकी कीमत €499 (लगभग 52,000 रुपये) हो सकती है। यह Glacier Blue, Mocha Brown और Black कलर में आने की उम्मीद है।
Redmi Note 15 Pro डिस्प्ले, रैम, स्टोरेज और रियर कैमरों के मामले में Pro+ जैसा ही रह सकता है, लेकिन इसमें Dimensity 7400 चिपसेट लगाया जा सकता है। इसके फ्रंट में 20MP कैमरा मिल सकता है। यह 6,580mAh बैटरी 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ एंट्री ले सकता है। फोन का वजन 210 ग्राम और मोटाई 7.78mm बताई गई है। इसका ग्लोबल प्राइस €399 (लगभग 41,000 रुपये) सामने आया है।
अगर Redmi Note 15 की बात करें तो इसमें 6.83-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ बाजार में आ सकता है। फोन में 8GB RAM, 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है। कैमरा के मामले में 108MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड, 20MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। डिवाइस में 5,520mAh बैटरी के साथ 45W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसका वजन सिर्फ 178 ग्राम बताया गया है। कीमत को लेकर लीक में जानकारी दी गई है कि यह ग्लोबली €299 (लगभग 31,000 रुपये) में आ सकता है।
यह सीरीज उन यूजर्स के लिए हो सकती है जो मिड रेंज में प्रीमियम कैमरा क्वालिटी, बड़ा डिस्प्ले और बड़ी बैटरी चाहते हैं। Redmi Note 15 Pro+ खासतौर पर उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है है जिन्हें हाई-एंड कैमरा, पावरफुल चिपसेट और 100W चार्जिंग जैसी सुविधाएं चाहिए। जबकि Note 15 Pro उन लोगों के लिए हो सकता है जो दमदार परफॉरमेंस और कीमत थोड़ी कम चाहते हैं। वहीं, बेस Note 15 फोन प्रो और प्रो प्लस से कम बजट में डिवाइस देखने वाले ग्राहकों को पसंद आ सकता है।
Redmi Note 15 Series का मुकाबला Samsung Galaxy A55, Realme 15 सीरीज और Vivo V50 सीरीज जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। यदि आप भी मिड रेंज में फोन ढूंढ़ रहे हैं तो आगामी फोंस का वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स आपको आगे भी इन डिवाइस का अपडेट देगा। (सोर्स)