
Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने फरवरी महीने में अपनी ‘नोट 15 प्रो’ सीरीज भारतीय बाजार में पेश करते हुए नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus लॉन्च किए थे। ये दोनों 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले 5जी फोन हैं जो बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करते हैं। लेकिन आज अपने फैंस को झटका देते हुए कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोंस का प्राइस बढ़ा दिया है। रेडमी नोट 15 प्रो और नोट 15 प्रो+ महंगे हो गए हैं जिनका नया रेट आप आगे देख सकते हैं।
रेडमी नोट 15 प्रो प्राइस
| Redmi Note 15 Pro | लॉन्च प्राइस | प्राइस हाइक | नई कीमत |
| 8GB RAM + 128GB Storage | 29,999 रुपये | 2,000 रुपये | 31,999 रुपये |
| 8GB RAM + 256GB Storage | 31,999 रुपये | 2,000 रुपये | 33,999 रुपये |
रेडमी नोट 15 प्रो की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह 8GB RAM वाला 5G फोन है जो 128GB और 256GB Storage पर लॉन्च हुआ था। फोन का स्टार्टिंग प्राइस 29,999 रुपये था जो अब कीमत में वृद्धि के बाद 31,999 रुपये हो गया है। इसी तरह 256जीबी मेमोरी वाले मोबाइल को 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसका रेट बढ़कर 33,999 रुपये पहुंच गया है। यह मोबाइल नए रेट के साथ कंपनी वेबसाइट पर Silver Ash, Mirage Blue और Carbon Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
रेडमी नोट 15 प्रो+ प्राइस
| Redmi Note 15 Pro+ | लॉन्च प्राइस | प्राइस हाइक | नई कीमत |
| 8GB RAM + 256GB Storage | 37,999 रुपये | 2,000 रुपये | 39,999 रुपये |
| 12GB RAM + 256GB Storage | 39,999 रुपये | 2,000 रुपये | 41,999 रुपये |
| 12GB RAM + 512GB Storage | 43,999 रुपये | 1,000 रुपये | 44,999 रुपये |
रेडमी नोट 15 प्रो+ 5जी फोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी है जो 37,999 रुपये में लाया गया था। इस वेरिएंट की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है। इसी तरह 12जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये से बदलकर 41,999 रुपये हो गया है। 12जीबी+512जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 1000 रुपये बढ़कर अब 44,999 रुपये हो गई है। यह रेडमी फोन Coffee Mocha, Mirage Blue और Carbon Black कलर ऑप्शंस में मी डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 15 प्रो 5जी फोन में 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर लगाया गया है। वहीं रेडमी नोट 15 प्रो+ स्मार्टफोन 2.7GHz पीक क्लॉक स्पीड वाला क्वालकॉम Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर सपोर्ट करता है। ये दोनों स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS पर काम करते हैं और फास्ट व लैगफ्री गेमिंग के लिए इनमें Xiaomi IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है बेहतर थर्मल मैनेजमेंट करता है।
ये दोनों रेडमी नोट स्मार्टफोन 6.83-इंच 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। Note 15 Pro में जहां फ्लैट स्क्रीन दी गई है वहीं नोट 15 प्रो+ Quad Curve डिस्प्ले वाला है। दोनों में ही CrystalRes AMOLED पैनल पर इस्तेमाल किया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200nits पीक ब्राइटनेस, Flicker Free सर्टिफिकेशन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलती है।
फोटोग्राफी के मामले में Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ दोनों स्मार्टफोन कमाल है। इनके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है। यह 2x और 4x इन-सेंसर ज़ूम व OIS फीचर्स सपोर्ट करता है। रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिग के लिए रेडमी नोट 15 प्रो में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और रेडमी नोट 15 प्रो+ मे 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 15 प्रो प्लस 5जी फोन को 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100W HyperCharge तकनीक दी गई है। रेडमी नोट 15 प्रो की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6580mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया हैं। ये दोनों रेडमी मोबाइल 22.5W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस हैं।















