
शाओमी रेडमी नोट 7 कल यानी कि 28 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि शाओमी अपने रेडमी नोट 7 प्रो को भी लॉन्च कर सकता है। गौरतलब है कि रेडमी नोट 7 को शाओमी ने पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था।
इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नोट 7 और नोट 7 प्रो के साथ रेडमी गो व मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ हेडसेट को लॉन्च कर सकती है। शाओमी द्वारा इस इवेंट को दिल्ली में 11:30एएम पर आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट के लिए शाओमी ऑफिशियल ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम हेंडल पर लाइव स्ट्रीम होगा।
Only 48 hours to go for the launch of _ _ _ _ #ǝɟᴉ7ƃnɥʇ! RT if you are excited. #RedmiNote7
Hint: This is something you've been waiting for! pic.twitter.com/N1ydNIXIal— Redmi India (@RedmiIndia) February 26, 2019
रेडमी नोट 7 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन को क्वलकॉम के ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 636 एसओसी प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में 48-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरे लगे हैं।
शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो फुल स्पेसिफिकेशन्स, जल्द होने वाला है लॉन्च
वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 3.3एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है। भारत में इसके दो वेरियंट लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके 3जीबी/32जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपए और 4जीबी/6जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये हो सकती है।
रेडमी नोट 7 प्रो की संभावित स्पेसिफेकेशन्स
रिपोर्ट्स की मानें तो शाओमी 28 फरवरी को नोट 7 प्रो भी लॉन्च कर सकती है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक इस फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6.43 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन और 48- मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सेल्फी के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में 13 मेगापिक्सल का कैमरा होने की बात कही जा रही है। बात की जाए कीमत की तो, भारत में इसके दो वेरियंट लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये रखी जा सकती है।
हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें


















