शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो में होगा क्वॉलकॉम का सबसे नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 675

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/01/Xiaomi-redmi-Note-7-3-1.jpg

शाओमी ने कुछ दिन पहले ही चीन में अपने नए सब-ब्रांड रेडमी के अंदर रेडमी नोट 7 को पेश किया था। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने जानकारी दी थी कि रेडमी ब्रांड के अंदर आने वाले समय में बजट कैटगरी के स्मार्टफोन्स को पेश किया जाएगा। वहीं, कंपनी अब रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। कंपनी के अनुसार रेडमी नोट 7 प्रो के मेन कैमरा में सुधार किए जाएंगे।

शाओमी द्वारा रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च किए जाने की खबर चीन की सोशल वेबसाइट वीबो पर जारी की गई है। साइट पर इस अपकमिंग फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया गया है, जिसके अनुसार रेडमी नोट 7 प्रो में भी 48 मेगापिक्सल का कैमरा यूनिट होगा। लेकिन, इस बार यह सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से वाला होगा। इतना ही नहीं जानकारी के अनुसार रेडमी नोट 7 प्रो पहला फोन होगा जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस होगा। फोन की बैटरी और बाकी की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

2019 में शाओमी के ये 5 दमदार फोन होंगे लॉन्च

बताया जा रहा है कि स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट की तुलना में स्नैपड्रैगन 710 ज्यादा बेहतर और पावरफुल होगा। कीमत की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो की कीमतों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकन, कंपनी अपनी रेडमी सीरीज़ में बजट कैटगरी वाले डिवाइस ही लॉन्च करना चाहती है, जिससे उम्मीद की जा सकती है इसकि कीमत 13,500 रुपए के आस-पास होगी।

शाओमी ला रहा अनोखा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन, टच करते ही झटके से होगा अनलॉक

बता दें कि हाल ही में शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के अंदर अपना पहला स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 लॉन्च किया था, जिसे लेकर कंपनी ने लक्ष्य रखा है कि वह पहले महीने में इस डिवाइस के 10 लाख यूनिट्स को सेल करेगी। रेडमी नोट 7 हैंडसेट की खासियत की बात करें तो यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।