Xiaomi ने किया कमाल, Redmi Note 7 Pro बना भारत का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन

Join Us icon

शाओमी ने इस साल अपनी Redmi Note 7 सीरीज को पेश किया था, जिसके अंदर Redmi Note 7 Pro भी शामिल था। वहीं, अब यह फोन भारत का टॉप सेलिंग स्मार्टफोन बन गया है। इतना ही नहीं इस रेडमी स्मार्टफोन ने शाओमी को भारत की टॉप स्मार्टफोन कंपनी बना दिया है। इस बात को लेकर काउंटरप्वाइंट ने रिपोर्ट जारी की है।

काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 7 Pro का साल 2019 की दूसरी तिमाही में मार्केट शेयर 12.1% रहा, जो किसी और स्मार्टफोन से काफी आगे है। वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम भी शाओमी स्मार्टफोन का ही है जो Redmi 6A है। रिपोर्ट के अनुसार Redmi 6A का शेयर 6.4% रहा, जिसके साथ यह भारत का दूसरा बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन बना।
xiaomi Redmi Note 8 pro in works Lu Weibing MediaTek Helio G90T 64mp camera
रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिया में यूजर्स को 15 हजार से 20 हजार रुपए के बीच आने वाले स्मार्टफोन ज्यादा पसंद आ रहे हैं। इस साल की दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन्स के मिड-रेंज सेगमेंट में 26% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शाओमी के अलावा तेजी से बजट स्मार्टफोन के दम पर भारत में अपनी अलग जगह बनाने वाली रियलमी भारत की दूसरी बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन कंपनी बनी गई है। शाओमी के बाद रियलमी के दो स्मार्टफोन्स को टॉप 5 की लिस्ट में में तीसरा और चौथा स्थान मिला है।

इस लिस्ट में Realme C2 5.9% शेयर के साथ तीसरे और Realme 3 5.6% मार्केट शेयर के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, पांचवे नंबर पर भी शाओमी का स्मार्टफोन Redmi Note 7 रहा। इसका मार्केट शेयर साल 2019 की दूसरी तिमाही में 5% था।
Realme smartphone android 10 update india Realme Xt x Realme 3 5 pro 3i
कुल मिलाकर टॉप पांच स्मार्टफोन की लिस्ट में तीन शाओमी और दो रियलमी के स्मार्टफोन्स ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में भारतीय कंपनियों के फोन्स को कहीं जगह मिलती दिखाई नहीं दी है। वहीं, सैमसंग भी इस रेस में काफी दूर है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here