Redmi Note 7S आज हो रहा लॉन्च, जानें क्या होगा खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/01/Xiaomi-redmi-Note-7-3-1.jpg

Xiaomi आज भारत में Redmi Note 7S को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को कंपनी 48-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ पेश करेगी। फोटोग्राफी को फोन की खासियत बताते हुए कंपनी ने कुछ समय पहले रेडमी नोट 7एस के कैमरा सैंपल शेयर किए थे। चलिए आगे जानते हैं की इस फोन में क्या खास होगा।

डिजाइन
कंपनी द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार फोन का रियर पैनल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन के साथ आएगा। गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन के कारण कहा जा रहा है कि फोन ग्लॉसी बिल्ड के साथ आएगा। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर यूनिट को प्लेस किया गया है। इसके अलावा फोन का रियर डिजाइन ऑफिशियल तौर पर शेयर किया जा चुका है। रियर से फोन बिल्कुल Redmi Note 7 सीरीज के फोन की तरह ही लग रहा है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस के फ्रंट में वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले होगा।

यहां होगी सेल
इसके अलावा यह बात पहले ही कंफर्म हो चुकी है कि Redmi Note 7S को भारत में Flipkart पर बेचा जाएगा। इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग से पेज बनाया गया है। हालांकि, फ्लिपकार्ट के साथ ही कंपनी अपनी वेबसाइट और मी होम पर भी डिवाइस की सेल करेगी।

शानदार कैमरा
डिवाइस के रियर पर डुअल कैमरा होगा, जिसमें से एक 48-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। कंपनी ने फोन के प्रमोशन कैंपेन में इसी को हाइलाइट किया। इतना ही नहीं शाओमी ने भी रेडमी नोट 7एस से क्लिक की हुई कुछ तस्वीरों को Mi Community पर शेयर किया था। शेयर की गई तस्वीरों के आधार पर कहा जा रहा है कि यह फोन जबरदस्त कैमरे के साथ आएगा और इसमें डेडिकेटेड नाइट मोड जैसे फीचर भी मिलेंगे। हालांकि, फोन के दूसरे सेंसर को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।