REDMI R70 5G और R70m 5G वेबसाइट पर लिस्ट, 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होंगे लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/redmi-r70-redmi-r70m-official-website-listing-specs.jpg

बजट 5G सेगमेंट को टारगेट करते हुए Xiaomi ने अपनी वेबसाइट पर दो नए स्मार्टफोंस REDMI R70 5G और REDMI R70m 5G को लिस्ट कर दिया है। फिलहाल ये दोनों डिवाइस “कमिंग सून” के साथ नजर आए हैं, लेकिन लिस्टिंग से इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पता चल गए हैं। यह भी सामने आया है कि प्राइस रेंज क्या हो सकती है। उम्मीद है इन्हें चीन में जल्द ही सेल किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लिस्टिंग के अनुसार REDMI R70 5G और REDMI R70m 5G स्मार्टफोंस में 6.9-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हालांकि इसका रिजॉल्यूशन 720p+ है, जिससे लगता है कि कंपनी ने यहां हाई-एंड क्वालिटी के बजाय बैलेंस्ड एक्सपीरियंस दे सकती है। यह डिस्प्ले डेली यूज जैसे स्क्रॉलिंग, चैटिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अच्छा माना जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए इन REDMI R70 5G और REDMI R70m 5G फोंस में Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह सेटअप ठीक-ठाक परफॉरमेंस दे सकता है। स्टोरेज वेरिएंट्स की बात करें तो REDMI R70 5G 4GB + 128GB से शुरू होकर 8GB + 256GB तक जाता है, जबकि R70m 5G में 12GB + 256GB तक का ऑप्शन मिलेगा।

REDMI R70 5G और REDMI R70m 5G स्मार्टफोंस के बीच सबसे बड़ा अंतर बैटरी में है। REDMI R70 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि R70m 5G में इसे बढ़ाकर 6300mAh रखा गया है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड दोनों में 15W ही है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से ठीक मानी जा सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों डिवाइस HyperOS 3 पर रन कर सकते हैं। जो Android 16 पर आधारित है। इससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

कैमरा की बात करें तो ये REDMI R70 5G और REDMI R70m 5G डिवाइस काफी बेसिक सेटअप के साथ आते हैं। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा और 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जिससे साफ है कि कंपनी का फोकस यहां फोटोग्राफी की बजाय बैटरी और डिस्प्ले पर ज्यादा है।

डिजाइन के मामले में ये स्मार्टफोंस सिंपल और क्लासिक लुक के साथ आते हैं। इनमें Feather White, Starry Black के अलावा ब्लू और पर्पल जैसे कई कलर ऑप्शंस मिल सकते हैं। बड़े डिस्प्ले और बैटरी के बावजूद REDMI R70 5G और REDMI R70m 5G स्लिम प्रोफाइल वाले हैं।

कीमत की बात करें तो REDMI R70 5G की शुरुआती कीमत 1,599 युआन यानी करीब 21,795 रुपये सामने आई है। वहीं, REDMI R70m 5G की कीमत करीब 24,516 रुपये देखी जा सकती है। जो इन्हें बजट 5G सेगमेंट में अच्छे विकल्प बनाती है।

REDMI R70 5G और REDMI R70m 5G स्मार्टफोंस उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और बेसिक 5G परफॉरमेंस चाहते हैं। वहीं,अब देखना होगा कि लॉन्च का ऐलान कब होता है। हम आपको इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।