शाओमी जल्द लाएगा पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला दमदार स्मार्टफोन, वीवो और ओपो की होगी छुट्टी

Join Us icon

शाओमी को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी स्नैपड्रैगन 730 के साथ नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब चीन की सोशल साइट वीबो पर एक नया टीजर सामने आया है, जिससे जानकारी मिली है कि कंपनी अपने पॉप अप सेल्फी कैमरा वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

वीबो पर पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ स्मार्टफोन की फोटो कंपनी ने एक पोस्ट के कमेंट में शेयर की है। इस स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन डिसप्ले दी जा सकती है। वहीं, दूसरी ओर मार्केट में पहले से वीवो और ओपो जैसी कंपनियां पहले ही पॉप अप सेल्फी कैमरा फोन लॉन्च कर चुकी हैं।

बता दें कि हाल ही में मनु कुमार जैन ने क्वालकॉम इंडिया के वीपी और प्रेजिडेंट फॉर क्वालकॉम इंडिया ऐंड SAARC राजेश वगाड़िया व क्वालकॉम वीपी फॉर प्रॉडक्ट मैनेजमेंट केदार कोंडप के साथ ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो में एक हिंट मिला है, जिससे उम्मीद की जा रही है की शाओमी के अपकमिंग फोन में क्वालकॉम की लेटेल्ट स्नैपड्रैगन 700 सीरीज का प्रोसेसर होगा।

दरअसल, फोटो के कैप्शन में प्रोसेसर के होने की जानकारी मिली है। टीजर में क्वालकॉम की ओर से दो हफ्ते पहले आए 700 सीरीज के प्रोसेसर का जिक्र है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्नैपड्रैगन 730 या स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर हो सकता है। आपको याद होगा कि क्वालकॉम ने अपने लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 730 और स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर 9 अप्रैल, 2019 को पेश किया था।

बता दें कि 730 चिपसेट 8nm फैब्रिकेशन प्रोसेसर पर आधारित है और स्नैपड्रैगन 710 SoC से बेहतर परफॉर्म करेगा। यह चिपसेट Kryo 470 ऑक्टा-कोर सीपीयू और गेमिंग के लिए एड्रिनो 618 जीपीयू के साथ आएगा।

गौरतलब है कि यह प्रोसेसर सिंगल 48-मेगापिक्सल सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप सपॉर्ट तक सकता है। मल्टी-फ्रेम नॉइस रिडक्शन की मदद से यह स्नैपशॉट मोड में 192-मेगापिक्सल रेजोल्यूशन तक की फोटोज दे सकता है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here