32MP सेल्फी कैमरे वाला Redmi Y3 आज होगा लॉन्च, Redmi 7 से भी उठ सकता है पर्दा, ऐसे देखें इवेंट लाइव

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी आज भारत में Redmi Y3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, हाल ही में सामने आई खबरों के अनुसार आज होने वाले इवेंट के दौरान शाओमी Redmi 7 को भी लॉन्च कर सकती है। वहीं, अगर बात करें Redmi Y3 से इस फोन की जानकारी ऑनलाइन सामने आ रही है, जिससे इस फोन के लॉन्च को लेकर फैंन में उत्सुकता बनी हुई है।

सामने आएए टीजर में इसे 32-मेगापिक्सल सुपर सेल्फी कैमरा वाला फोन बताया गया है। दूसरी ओर अगर बात करें Redmi 7 की तो इसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, आज इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने की पूरी उम्मीद की जा रही है।

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
अगर आप इन फोन के लॉन्च इवेंट का लाइव देखना चाहते हैं इवेंट को शाओमी की ऑफिशल वेबसाइट पर देखा जा सकता है। फोन के लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। लॉन्च इवेंट मिस ना हो इसके लिए कंपनी ने साइट पर ‘नोटिफाइ मी’ का बटन उपलब्ध कराया है। इसे क्लिक करने के बाद जैसे ही इवेंट शुरू होगा आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसे भी पढ़ें: शाओमी का दमदार Redmi Y3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, जानें इसके बारे में सबकुछ

Redmi Y3 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Redmi Y3 की स्पेसिफिकेशन्स की तो अब तक सामने आए लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर रेडमी Y3 में 632 प्रोसेसर होने की भी जानकारी सामने आई थी। वहीं, इसमें Redmi Note 7 सीरीज की तरह वाटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4,000एमएएच से ज्यादा कैपसिटी की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, फोन में 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होना तय है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रेडमी Y3 की स्क्रीन इससे बड़ी होगी। साथ ही यह एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करेगा।

रेडमी 7 के स्पेसिफिकेशंस
चीन में यह फोन लॉन्च हो चुका है, जिससे इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर एक अंदाजा मिल जाता है। रेडमी 7 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.26-इंच की एचडीप्लस टीएफटी डिसप्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला 5 है। इसके साथ ही रेडमी 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 के साथ चीनी बाजार में उतारा गया था जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले बेंचमार्किंग साइट पर दिखा Xiaomi Redmi Y3, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

चीन में रेडमी 7 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था, जिसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन तीनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए रेडमी 7 की नॉच में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

रेडमी 7 में 4जी एलटीई व डुअल सिम तथा अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। शाओमी की ओर से रेडमी 7 को 3.5एमएम जैक के साथ बाजार में उतारा गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here