सस्ता Samsung 5G फोन हुआ महंगा! कंपनी ने पूरे 2500 रुपये बढ़ा दिया प्राइस

फोन महंगे हो रहे हैं और एक के बाद एक मोबाइल कंपनियां अपने डिवाइसेज के दाम बढ़ा रही है। इसी प्राइस हाइक की मार अब Samsung Smartphone पर भी पड़ी है। कंपनी का 15 हजार से कम का 5जी फोन भी महंगा हो गया है। ब्रांड की ओर से Galaxy F17 5G पर 2,500 रुपये तक का प्राइक हाइक कर दिया गया है। इस सस्ते 5जी फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स महंगे हो गए हैं। बेस वेरिएंट का रेट जहां 2 हजार रुपये बढ़ा है वहीं 8GB RAM 5G Phone खरीदने के लिए ढाई हजार रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी एफ17 5जी फोन 11 सितंबर, 2025 को इंडिया में लॉन्च हुआ है। उस वक्त कंपनी ने इसे सिर्फ 14,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था जिसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी दी गई थी। इसी बेस वेरिएंट का रेट अब 16,499 रुपये हो चुका है। ऐसा ही 2 हजार रुपये का प्राइस हाइक 6जीबी रैम वेरिएंट पर भी कर दिया गया है जिसके लिए 17,999 रुपये चुकाने होंगे।
| Samsung Galaxy F17 5G | लॉन्च प्राइस | नया रेट | कीमत में बढ़ोतरी |
| 4GB RAM + 128GB Storage | ₹14,499 | ₹16,499 | ₹2,000 |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹15,999 | ₹17,999 | ₹2,000 |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹17,499 | ₹19,999 | ₹2,500 |
8जीबी रैम वाला Samsung Galaxy F17 5G फोन 17,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब इस मोबाइल वेरिएंट का रेट बढ़कर 19,999 रुपये हो गया है। यानी इस वेरिएंट पर कंपनी ने सबसे ज्यादा 2,500 रुपये का प्राइस हाइक किया है। फोन की बढ़ी हुई कीमतें आज से ही ऑफलाइन प्लेटफॉर्म में सैमसंग स्टोर और मोबाइल की दुकानों पर लागू हो रही है। बताते चलें कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स अभी भी इस फोन को विभिन्न ऑफर्स और अलग-अलग रेट पर बेच रही हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एफ17 5जी फोन को ब्रांड के ही Exynos 1330 प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि यह मोबाइल सीपीयू 2024 में आया था! यानी प्रोसेसर पुराना कहा जाएगा, हालांकि प्राइस के हिसाब से यह ऐवरेस परफॉर्मेंस देने की काबिलियत देने की क्षमता रखता है।
Samsung Galaxy F17 5G फोन 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ था। यह Super AMOLED स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की लेयर चढ़ाई गई है। Samsung Galaxy F17 5G फोन को एंडरॉयड 15 पर लाया गया है जिसमें 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड मिलती है। सैमसंग की यही खूबी इसे दूसरे ब्रांड्स के अलग बनाती है।
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग का सस्ता 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ17 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यहां यूजर्स को निराशा हो सकती है क्योकि इन दिनों ढेरों स्मार्टफोन 6,000mAh और इससे भी बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में आ रहे हैं। ऐसे में सिर्फ 5,000mAh बैटरी इस सैमसंग स्मार्टफोन को कुछ पीछे ले जा सकती है। वहीं चार्जिंग के लिए इस मोबाइल को 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।