
पिछले साल सैमसंग ने डब्ल्यू2016 स्मार्टफोन को पेश किया था। उंची रेंज का यह फोन फ्लिप डिजाइन में था। हालांकि यह फोन चीन में लॉन्च हुआ था और भारत नहीं आ पाया। परंतु इसके फ्लिप डिजाइन को लेकर काफी चर्चाएं थी। क्योंकि बहुत दिनों बाद किसी कंपनी ने फ्लिप फोन को पेश किया था। एक समय स्टाइल के मामले में सुर्खियों में रहने वाले फ्लिप फोन टचस्क्रीन डिवाइस आने के बाद गायब हो गए थे। परंतु सैमसंग ने दोबारा इसकी वापसी की है। डब्ल्यू2016 के लॉन्च करने के एक साल बाद फिर से सैमसंग ने अपना नया फ्लिप डिजाइन वाला स्मार्टफोन पेश किया है। इस फोन का मॉडल डब्ल्यू2017 है। हालांकि सैमसंग के इस नए फ्लिप फोन के कुछ लीक जून में ही आए थे लेकिन कंपनी ने आज इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह फोन चीनी में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 की जानकारी हुई लीक, डुकल कर्व्ड 4के डिसप्ले से होगा लैस
शानदार डिजाइन के साथ ही यह फोन बेहतर स्पेसिफिकेशन से भी लैस है। सैमसंग डब्ल्यू2017 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन820 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी की एक्सपेंडेबल मैमोरी है। फोन में आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
बेहतर डिसप्ले के लिए सैमसंग डब्ल्यू2017 में 4.2-इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। खास बात यह कही जा सकती है कि इसका कैमरा 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है।
जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल कर रहा है बड़ी तैयारी
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन में डाटा व नेटवर्क के लिए 4जी सपोर्ट है। इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 2,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि फ्लिप डिजाइन होने की वजह से यह थोड़ा मोटा जरूर दिखता है लेकिन देखने में काफी स्टाइलिश है।
जहां तक डब्ल्यू2016 की बात है तो उसमें 3.9-इंच की दो सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई थी। दोनों स्क्रीन का रेजल्यूशन 768×1280पिक्सल है। इसके अलावा फोन में टी9 फिजीकल कीबोर्ड भी उपलब्ध है। फोन में 1.5गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 3जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई थी और कार्ड सपोर्ट भी नहीं था। सैमसंग डब्ल्यू2016 में फोटोग्राफी के एि 16-मेगापिक्सल रीयर और 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि नया फोन पहले की अपेक्षा काफी अडवांस है। फिलहाल भारत में इस फोन के लॉन्च होने की कोई खबर नहीं है।



















