15 हजार से कम में आ सकता है Samsung Galaxy A06 5G फोन, सारी स्पेसिफिकेशन्स हो गई लीक

Samsung Galaxy F06 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। इस सस्ते सैमसंग फोन के बाजार में आते ही कंपनी की गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज के Galaxy A06 5G फोन की डिटेल्स भी सामने आ गई है। टिपस्टर सुधांशू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये सैमसंग गैलेक्सी ए06 5जी की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर शेयर की दी है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy A06 5G specifications (लीक)
- 6.7″ 90Hz HD+ Display
- MediaTek Dimensity 6300
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 50MP Dual Rear Camera
- 8MP Selfie Camera
- 25W 5,000mAh Battery
डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी ए06 5जी फोन को लेकर लीक में कहा गया है कि कंपनी इसे LCD स्क्रीन पर लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में एचडी+ रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।
प्रोसेसर : यह सैमसंग स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो Galaxy A06 एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7.0 पर पेश होगा जिसमें 4 OS + 4 security अपडेट्स मिलेगी।
मेमोरी : गैलेक्सी ए06 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल भारतीय बाजार में कुल तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इनमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मेमोरी और 128जीबी मेमोरी दी जा सकती है। वहीं सबसे बड़े वेरिएंट को 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A06 5G फोन में डुअल रियर सेटअप दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2MP Depth सेंसर मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी : लीक की मानें तो गैलेक्सी ए06 5जी फोन को पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
अन्य फीचर्स : Galaxy A06 5G फोन को IP54 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। लीक में सामने आया है कि इस मोबाइल में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं मार्केट में इस सैमसंग फोन को Blue Black, Light Gray और Light Green कलर में लाया जा सकता है।
Samsung Galaxy A06 5G Price (अनुमानित)
फोन प्रोसेसर तथा अन्य स्पेसिफिकेशन्स को देखकर यह साफ हो जाता है कि गैलेक्सी ए06 5जी फोन लो बजट में लाया जाएगा। हमारा अनुमान है कि Galaxy A06 5G का रेट 14,999 रुपये से कम हो सकता है। वहीं इस बात की भी उम्मीद है कि गैलेक्सी ए06 5जी फोन भारत में Galaxy F06 5G की कीमत पर ही पेश किया जा सकता है। बहरहाल अभी सैमसंग की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।