Samsung Galaxy A07 5G का ग्लोबल सपोर्ट पेज लाइव, M07 5G और F07 5G को मिला Nemko सर्टिफिकेशन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/Samsung-Galaxy-A07-launched.jpg

Samsung कम कीमत में आने वाले लाइनअप को जल्द आगे बढ़ा सकता है। इसमें Samsung Galaxy A07 5G, Samsung Galaxy M07 5G और Samsung Galaxy F07 5G आ सकते हैं। यह तीनों मॉडल्स Nemko सर्टिफिकेशन पर देखे गए हैं। यानी इनका ग्लोबल लॉन्च करीब है। इसके साथ Galaxy A07 5G का सपोर्ट पेज फिलीपींस की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गया है, जिससे साफ है कि इस मॉडल की एंट्री सबसे पहले कुछ एशियाई बाजारों में हो सकती है। आइए, आगे आपको फोंस के बारे में डिटेल्स देते हैं।

टेकआउटलुक के अनुसार फिलीपींस वेबसाइट पर दिखे Galaxy A07 5G का मॉडल नंबर SM-A076B/DS है, जो इसके डुअल-सिम वैरियंट होने की पुष्टि करता है। उम्मीद की जा रही है कि फोन जल्द ही मार्केट में आ सकता है। वहीं, Nemko सर्टिफिकेशन में Galaxy A07 5G के कुछ मॉडल नंबर लिस्ट हुए हैं, जिनमें SM-A076B/DS, SM-A076E/DS, SM-A076M और SM-A076M/DS शामिल हैं।

लिस्टिंग के अनुसार Galaxy M07 5G और F07 5G को भी SM-M076B/DS और SM-E076B/DS मॉडल नंबर के साथ मंजूरी मिली है। खास बात यह है कि इन कोड्स से अलग-अलग क्षेत्रों में लॉन्च होने की पुष्टि हुई है। जहां ‘B’ भारत और इंटरनेशनल बाजारों, ‘E’ एशिया और अफ्रीका और ‘M’ लैटिन अमेरिका की ओर इशारा करता है।

सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर आने से संकेत मिलता है कि Samsung ब्रांड की 07 लाइनअप के Samsung Galaxy A07 5G, Samsung Galaxy M07 5G और Samsung Galaxy F07 5G न केवल भारत में बल्कि यूरोप और अन्य बाजारों में भी पेश किए जा सकते हैं। वहीं, इससे पहले Samsung अपनी इसी सीरीज के 4G वैरियंट Galaxy A07, Galaxy M07 और Galaxy F07 लॉन्च किए थे। जो ग्लोबल और इंडियन लेवल पर उपलब्ध हैं।

इन नए 5G मॉडल्स की स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन उम्मीद है कि Samsung इन्हें लो-एंड मिड-रेंज ग्राहकों के लिए लेकर आ सकता है। जिसमें बैटरी लाइफ, 5G कनेक्टिविटी और भरोसेमंद परफॉरमेंस पर जोर दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy A07 5G, M07 5G और F07 5G उन यूजर्स के लिए हो सकते हैं जो कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। साथ ही सैमसंग ब्रांड का फोन लेना चाहते हैं। इन मोबाइल्स की टक्कर Redmi 14C 5G, Poco M7 5G और realme Narzo 80X जैसे फोंस से हो सकती है।

यदि आप ऐसा 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जो सस्ता और रेगुलर उपयोग आसान बना दे तो Galaxy A07 5G, M07 5G और F07 5G का इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इनकी डिटेल्स लगातार मिलती रहेगी।