6000mAh बैटरी और 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Join Us icon

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की लोकप्रिय A-सीरीज में आया है और खास तौर पर उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है जो किफायती कीमत में सैमसंग ब्रांड, स्मूथ डिस्प्ले, परफॉरमेंस, कैमरा, बड़ी बैटरी और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं। आइए, आगे आपको फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत बताते हैं।

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A07 5G भारत में तीन कलर ऑप्शन Black, Light Green और Light Violet में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। जबकि 6GB RAM वाला ऑप्शन 17,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत Amazon और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यही नहीं सैमसंग की एक्सक्लूसिव 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन से फोन सिर्फ 30 रुपये दिन में पड़ सकता है।

samsung-galaxy-a07-5g-launched-india-price

Samsung Galaxy A07 5G में 6.7-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो HD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 6GB तक की RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह कॉम्बिनेशन रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए अच्छा लग सकता है। फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 के साथ आता है, जो इसे इस सेगमेंट के सबसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वाले फोंस में शामिल करता है।

Samsung ने Galaxy A07 5G के साथ बड़ा वादा किया है। कंपनी इस फोन के लिए 6 Android अपडेट और 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है। जो बजट सेगमेंट में बहुत कम देखने को मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung ने Galaxy A07 5G फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। पावर के लिए इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में IP54 रेटिंग, Samsung Knox Vault सिक्योरिटी और 2TB तक माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट है।

Samsung Galaxy A07 5G हर वर्ग के ग्राहकों लिए सही ऑप्शन है खासकर जो पहली बार 5G स्मार्टफोन खरीद रहे हैं, स्टूडेंट्स हैं या घर के बड़े जो सैमसंग ब्रांडिंग वाला सस्ता डिवाइस देख रहे हैं। इसका मुकाबला Redmi Note 14 5G, Realme Narzo 80X और iQOO Z10 Lite जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि, 6 साल के अपडेट सपोर्ट के मामले में Samsung का यह फोन आगे रहेगा।

यदि आपका बजट 18,000 रुपये के आसपास है और ऐसा 5G फोन लेना हैं जो लंबे समय तक अपडेट प्रदान करे, बड़ी स्क्रीन और बैटरी दे तो Samsung Galaxy A07 5G अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। हम आगे भी आपको लेटेस्ट टेक अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here