Samsung Galaxy A07, M07 और F07 जल्द हो सकते हैं लॉन्च, इस साइट हुए लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/samsung-galaxy-a07-m07-f07-certification-listings.jpg
Highlights

Samsung अपने बजट डिवाइसेज की रेंज को बढ़ाने की तैयारी में है और इसके तहत Galaxy A07, M07 और F07 पर काम कर रहा है। पिछले मॉडल्स Galaxy A06, Galaxy F06 और Galaxy M06 की तरह ही, ये नए स्मार्टफोन भी ₹12,000 की रेंज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इन आगामी तीनों फोंस को 91mobiles ने Nemko सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया है, जबकि Galaxy A07 को NBD Trade Import Export प्लेटफार्म पर भी देखा गया है। यहां जानिए अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

Samsung Galaxy A07, M07 और F07 सर्टिफिकेशन डिटेल्स

Nemko

NBD Trade Import Export

मॉडल नंबरों के अलावा, Nemko और NBD Trade प्लेटफार्म पर इन मोबाइल्स से जुड़ी कोई हार्डवेयर डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, Samsung Galaxy A07, M07 और F07, क्रमशः Galaxy A06, F06 और M06 के सक्सेसर होंगे। अनुमान लगाया जा सकता है कि ये नए मॉडल्स भी इसी तरह की कीमत रेंज में लॉन्च किए जा सकते हैं। याद दिला दें कि Galaxy A06 (4G) की कीमत ₹9,999, A06 (5G) की ₹10,499 और Galaxy M06 और F06 की शुरुआती कीमत ₹9,499 थी।

अगर आप एक बजट सेगमेंट फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिले, तो ये Samsung फोंस आपके लिए इंतजार करने लायक हो सकते हैं।