
जनवरी में इंडियन मार्केट में कई नए और शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। अब साल का दूसरा महीना शुरू हो गया है और फरवरी के पहले सप्ताह में ही कई शानदार मोबाइल बाजार में एंट्री लेगा। यह हफ्ता लो बजट सस्ते फोन के नाम होगा जिसमें Samsung Galaxy A07 और OPPO K14x लॉन्च के साथ ही नई Galaxy F70 सीरीज की अनाउंसमेंट होगी। 1 फरवरी से 7 फरवरी तक इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy A07 5G
सैमसंग ने गैलेक्सी ए07 की अनाउंसमेंट कर दी है और फरवरी के पहले सप्ताह में इसे इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। यह 15 से 18 हजार रुपये का फोन हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। उम्मीद है कि कंपनी इस नए मोबाइल को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी।
OPPO K14x 5G
ओपो के14एक्स 5जी फोन फरवरी के पहले सप्ताह में इंडिया में लॉन्च होगा। यह लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से 20 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए ओपो के14एक्स को 7000mAh या इससे भी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। यह नया ओपो मोबाइल MediaTek Dimensity प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 8जीबी रैम दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है और फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली फुलएचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है।
Samsung Galaxy F70e
सैमसंग पहली बार ‘e’ मॉडल वाला स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इसे 2 फरवरी को अनाउंस किया जाएगा। यह मोबाइल गैलेक्सी ‘एफ’ सीरीज में जोड़ा जाएगा जिसे Galaxy F70e नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इंडियन मार्केट में इस मोबाइल को 6GB RAM और 8GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। मोबाइल में सुपर एमोलड स्क्रीन और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
iQOO 15 Ultra (चीन)
4 फरवरी को आइकू 15 अल्ट्रा चाइना में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का सबसे ताकतवर मोबाइल बनकर आएगा जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा है। इस मोबाइल को 6.85-इंच की 2K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी के साथ ही 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। वहीं iQOO 15 Ultra में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।























