Samsung Galaxy A16 vs Moto G85: जानें किसकी बैटरी में है दम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/Samsung-Galaxy-A16-Vs-Moto-G85.jpg

सैमसंग गैलेक्सी A16 और मोटो G85 वीडियो स्ट्रीमिंग के मामले में बराबरी पर हैं। हालांकि, अन्य सभी टेस्ट में मोटोरोला स्मार्टफोन सैमसंग से आगे निकलता है। इसके अलावा मोटो G85 को चार्ज करने में लगभग 10 घंटे कम समय लगता है और यह बॉक्स में एक चार्जर के साथ आता है, जिससे यूजर्स को अधिक सुविधा मिलती है।

हमने सैमसंग गैलेक्सी A16 और मोटो G85 को विभिन्न बेंचमार्क्स पर टेस्ट किया, जिसमें PCMark (बैटरी लाइफ टेस्ट), YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन), गेमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन) और चार्जिंग (20-100%) शामिल थे। नीचे रिजल्ट दिए गए हैं:

टेस्ट Samsung Galaxy A16 Moto G85
पीसीमार्क बैटरी टेस्ट 9 घंटे 42 मिनट्स 11 घंटे 33 मिनट्स
यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन) 4 प्रतिशत 4 प्रतिशत
गेमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन) 25 प्रतिशत 20 प्रतिशत
चार्जिंग स्पीड (20-100%) 79 मिनट्स 62 मिनट्स

निष्कर्ष

रिजल्ट स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि मोटोरोला स्मार्टफोन बेंचमार्क और हमारे गेमिंग टेस्टिंग दोनों में बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करता है। हालांकि, यदि आप इस सेगमेंट में बेस्ट बैटरी वाले स्मार्टफोनों की तलाश कर रहे हैं तो हमारे 20,000 रुपये के तहत बेस्ट बैटरी फोन की लिस्ट देख सकते हैं।