Samsung Galaxy A17 5G इंडिया प्राइस लीक! लॉन्च से पहले ही सामने आया 6GB और 8GB RAM का रेट

Join Us icon

Samsung ने कुछ ही दिनों पहले Galaxy A17 5G फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है जो Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है। यह मोबाइल अब भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रहा है। कंपनी की ओर से फिलहाल गैलेक्सी ए17 इंडिया लॉन्च की कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन एक लीक में इस सैमसंग 5जी फोन की कीमत सामने आ गई है। टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर किए गए लीक में फोन मेमोरी वेरिएंट्स और उनका प्राइस बताया गया है जिसके आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • 6GB RAM + 128GB Storage – 18,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB Storage – 20,499 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 23,499 रुपये

लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन इंडिया में कुल तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस मोबाइल की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये बताई गई है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं लीक के अनुसार 8जीबी रैम वाला 5जी फोन मॉडल 128जीबी स्टोरेज के साथ 20,499 रुपये और 256जीबी स्टोरेज के साथ 23,499 रुपये में बेचा जाएगा। फिलहाल कंपनी की ऑफिशियली अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।

Samsung Galaxy A17 5G फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह इनफिनिटी ‘यू’ वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो यूजर्स को आउटडेटेड लग सकती है। 20 हजार तक की रेंज में भी पंच-होल न मिलना, एंड्रॉयड फोन यूजर्स को निराश कर सकता है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन Exynos 1330 प्रोसेसर पर पेश हुआ है।

फोन में एक साल पुराना प्रोसेसर लगाया गया है जो सैमसंग फोंस को पसंद नहीं आएगा। ग्लोबल मार्केट में गैलेक्सी ए16 5जी फोन भी इसी चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। Galaxy A17 5G फोन एंड्रॉयड 15 ओएस आधारित One UI 7.0 पर आया है। इसमें 6 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट साथ में मिलती है जो इसे बेहतर विकल्प बनाती है।

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए17 5जी फोन 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसमें दी गई लंबी ओएस अपग्रेड है। इस बजट में अधिकांश कंपनियां जहां 3 या 4 साल की ही अपडेट देती है। वहीं सैमसंग में 6 साल की अपडेट इसे बेहतर बनाती है। इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन्स के मामले में हमें यह औसत ही लगा। प्रोसेसर और बैटरी को और अधिक अपग्रेड किया जाना चाहिए था।

18 से 20 हजार की रेंज में इंडियन मार्केट में Vivo T4R, iQOO 10R और Moto G96 जैसे स्मार्टफोंस मौजूद हैं जो सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी फोन को सीधी टक्कर देंगे। ये तीनों ही Curved स्क्रीन वाले मोबाइल फोन हैं जिसे Galaxy A17 5G की वॉटरड्रॉप नॉच से अधिक अटरेक्टिव दिखते हैं। फास्ट रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी भी इन्हें सैमसंग स्मार्टफोन से बेहतर बनाती है।

Samsung Galaxy A17 5G Price
Rs. 19,499
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here