Samsung ने शुरू की Galaxy A57 की तैयारी, मिड रेंज का प्रीमियम स्मार्टफोन आएगा एडवांस फीचर्स के साथ

सैमसंग ने मार्च महीने में Samsung Galaxy A56 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मिड रेंज का प्रीमियम स्मार्टफोन है जो 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस मोबाइल के अपग्रेडेड वर्जन यानी Samsung Galaxy A57 पर काम शुरू कर चुकी है जो जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह अपकमिंग सैमसंग फोन कंपनी के टेस्ट सर्वर पर स्पॉट हुआ है जिससे जुड़ी सभी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन की जानकारी Koram_Akhilesh यूजर नेम वाले एक्स हैंडल के जरिये सामने आई है। इस यूजर ने बताया है कि अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन गैलेक्सी ए57 A576B मॉडल नंबर वाला होगा। इसी मॉडल के साथ डिवाइस को सैमसंग टेस्ट सर्वर पर इंटरनल फर्मवेयर में स्पॉट किया गया है। एक्स यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए गैलेक्सी ए57 का फर्स्ट इंटरनल बिल्ड नंबर A576BXXU0AYJ7/A576BOXM0AYJ7/A576BXXU0AYJ7 बताया है। वैसे तो ये सभी टेक्निकल डिटेल्स हैं लेकिन सैमसंग फैंस के लिए यही बात बड़ी है कि Galaxy A57 जल्द आने वाला है।
Samsung’s next A-series phone — Galaxy A57 (A576B) — has been spotted on Samsung’s test server! 👀
First internal build:
A576BXXU0AYJ7/A576BOXM0AYJ7/A576BXXU0AYJ7#Samsung #GalaxyA57 #GalaxyAseries pic.twitter.com/1ImkhnYzkd— Akhilesh Kumar (@Koram_Akhilesh) October 31, 2025
सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन से जुड़ी अधिक लीक्स अभी सामने नहीं आए हैं। लेकिन चर्चा है कि इस स्मार्टफोन को S5E8865 मॉडल नंबर वाले एक्सनोस चिपसेट पर लाया जा सकता है। यह प्रोसेसर मार्केट में Exynos 1680 नाम के साथ आ सकता है। बताते चलें कि गैलेक्सी ए56 स्मार्टफोन Exynos 1580 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था जो 2.9GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें AMD Xclipse 540 GPU दिया गया है।
Samsung अपने स्मार्टफोंस को लंबी ओएस और सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश करती है। ऐसा ही हमें Galaxy A57 5G में भी देखने को मिल सकता है। यह तो तय है कि गैलेक्सी ए57 Android 16 पर लॉन्च होगा। इस फोन को कंपनी 6 जेनरेशन की ओएस अपडेट के साथ पेश कर सकती है। यानी गैलेक्सी ए57 Android 22 तक की लिए तैयार होकर आ सकता है। वहीं फोन में 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिल सकती है।
Samsung Galaxy A56 5G फोन पर ही नज़र डालें तो फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ इनफिनिट-ओ एचडीआर डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा स्क्रीन को Gorilla Glass Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है।
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A56 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यहां यूजर्स को Galaxy A57 से कुछ बेहतर की उम्मीद रहेगी। इन दिनों सभी फोन बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं। ऐसे में गैलेक्सी ए57 में कम से कम 6000एमएएच बैटरी दी जाए तो अच्छा है। बताते चलें कि गैलेक्सी ए56 5जी फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।