Samsung Galaxy A57 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स देखें यहां, लॉन्च से पहले ही लीक हुई डिटेल्स

Samsung Galaxy A57 5G फोन कई महीनों से टेक जगत की सुर्खियों का हिस्सा बन रहा है। बार-बार लीक्स में छाने के बाद अब यह मोबाइल ऑफिशियल लॉन्च के लिए तैयार है। लेकिन कंपनी द्वारा फोन को बाजार में उतारे जाने से पहले ही गैलेक्सी ए57 इंडिया प्राइस सामने आ गई है। भारत में नया सैमसंग फोन लॉन्च होने से पहले ही 91मोबाइल्स को इस 5जी मोबाइल की कीमत प्राप्त हो गई है।
Samsung Galaxy A57 प्राइस (लीक)
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹56,999
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹62,499
सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन की कीमत की जानकारी ऑफलाइन रिटेल सोर्स के माध्यम से मिली है। दरअसल रिटेलर्स को कंपनी द्वारा दिया जाने वाला प्राइस चार्ट शेयर किया गया है जिसे काफी हद तक सही माना जा सकता है। लीक के अनुसार Galaxy A57 5G फोन को 8जीबी रैम के साथ 56,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा और यह 12जीबी रैम वाला सैमसंग फोन 62,499 रुपये में लॉन्च होगा। दोनों रैम वेरिएंट्स में 256जीबी स्टोरेज देखने को मिलेगी। क्या आपको भी यह फोन प्राइस महंगा लग रहा है?
Samsung Galaxy A57 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन कुछ दिन पहले सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म टेना पर लिस्ट हुआ था जहां इसे ट्राई-क्लस्टर सीपीयू सेटअप वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का चिपसेट 1.95GHz बेस फ्रिक्वेंसी वाला होगा जो 2.6GHz से लेकर 2.9GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। यहां प्रोसेसर का नाम तो नहीं बताया गया था लेकिन क्लॉक स्पीड को देखने हुए माना जा रहा है कि Galaxy A57 Exynos 1680 पर लॉन्च होगा।
यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 ओएस पर लाया जाएगा जो सैमसंग के One UI 8 के साथ मिलकर काम है। गौरतलब है कि सैमसंग स्मार्टफोन लंबी ओएस अपडेट के साथ आते हैं और गैलेक्सी ए57 5जी फोन में यह ऐसा ही मिलेगी। यह स्मार्टफोन 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ लाया जा सकता है।
Samsung Galaxy A57 5G फोन को टेना पर 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले से लैस बताया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन होगी जिसपर 16एम कलर सपोर्ट प्राप्त होगा। अनुमान है कि मोबाइल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करेगा। वहीं स्मार्टफोन में यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा लगाया गया है। इस सेटअप में 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल हो सकता है। प्राइमरी कैमरा Sony IMX906 सेंसर हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के नए स्मार्टफोन Galaxy A57 को 12-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
टेना पर Samsung Galaxy A57 5G फोन की बैटरी रेटेड कैपेसिटी 4905एमएएच की बताई गई है। अंदाजा है कि कंपनी इस फोन को मार्केट में 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च करेगी। बड़ी बैटरी स्मार्टफोंस के ट्रेंड में यह कुछ कम लग सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को धूल व पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार गैलेक्सी ए57 Charcoal, Navy, Grey, Lilac और IcyBlue जैसे कलर ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है।