
पिछले साल कोरियन कंपनी सैमसंग ने भारत में 6-इंच की बड़ी डिसप्ले से लैस स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 प्रो लॉन्च किया था। 32,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए गए इस फोन के मूल्य में एक ओर जहां कंपनी ने 2,590 रुपये की कटौती की है वहीं ई-कॉमर्स साईट फ्लिपकार्ट की ओर से इस पर 16,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। जिसके बाद सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को महज़ 13,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
शाओमी मी6 को लेकर बड़ा खुलासा, 16 अप्रैल को होगा लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो की कीमत में सैमसंग की ओर से 2,590 रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद यह फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 29,900 रुपये में सेल के लिए लिस्ट हुआ है। वहीं साथ ही फ्लिपकार्ट द्वारा भी इस फोन पर एक्सचेंज आॅफर चलाया जा रहा है जिसके अंर्तगत किसी अन्य स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर फोन की कीमत में 16,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
गैलेक्सी ए9 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को मेटल फ्रेम और ग्लास बॉडी के साथ गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया था। फोन में 6-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 4 से प्रोटेक्टिड है।
यह फोन एड्रेनो 510 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एफ/1.9 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
इंटेक्स ने 5,490 रुपये में पेश किया 5-इंच स्क्रीन वाला 4जी वोएलटीई फोन
गैलेक्सी ए9 प्रो ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई जैसे फ़ीचर्स से लैस है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें कंपनी की ओर से 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। आज से इस फोन की आधिकारिक कीमत कंपनी की ओर से 29,900 रुपये कर दी गई है।























