सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/08/Samsung-Galaxy-A9-Pro.jpg

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो, 4जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 25,000 रुपये

सैमसंग ने पिछले साल भारत में कई बेहतरीन डिवाइस लॉन्च किए थे जिनमें एक बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन वाला गैलेक्सी ए9 प्रो भी था। यह फोन गैलेक्सी ए9 का ही अपग्रेड संस्करण है जिसमें कुछ फीचर्स आपको अडवांस मिलेंगी। सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो का प्राइस लगभग 25,000 रुपये है और यह लगभग सभी प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। भले ही आज यह फोन थोड़ा पुराना हो गया है लेकिन अब भी इस बजट में बेस्ट फोन में से एक है। आगे हमने इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी विस्तार से दी है।

डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी के ए सीरीज फोन मॉडल पर नजर डालें तो वे मैटल फ्रेम पर बने मिलेंगे जबकि बॉडी पॉलीकार्बोनेट की बनी है और गैलेक्सी ए9 प्रो भी इसी डिजाइन सेग्मेंट पर है। हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन की बिल्ट क्वालिटी बहुत अच्छी है और आपको एक प्रीमियम क्वालिटी का अहसास कराने में सक्षम है। इसमें होम पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो में आपको 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 6-इंच का फुल एचडी डिसप्ले देखने को मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,080 x 1,920 पिक्सल है और कंपनी ने सुपर एमोलेड डिसप्ले का उपयोग किया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि डिसपले शानदार है। वहीं प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 4 का उपयोग किया गया है।

हार्डवेयर
यह फोनक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर पर कार्य करता है और फोन में आपको 1.8गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ एड्रीनो 510 जीपीयू है जो आपको बेहतरीन ग्राफिक्स का भरोसा देते हैं। फोन को 4जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। वहीं फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल किया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर
सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को एंडरॉयड के पुराने संस्करण पेश किया गया था लेकिन यह फोन नुगट 7.1 पर अपग्रेड हो चुका है। इसके साथ ही आपको टचविज यूआई देखने को मिलेगा।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी ए9 प्रो में एफ/1.9 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। इसके साथ ही फोन में वाइड सेल्फी मोड, सेल्फ-पोर्ट्रेट मोड, पाम सेल्फी मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो में ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी 2.0 मिलेगा। वहीं दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी 22.5 दिनों के स्टैंडबाय टाइम और 32.5 घंटे के टॉकटाइम का दावा करती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 6.0 इंच (15.24 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी (1,080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4
स्क्रीन टाइप सुपर एमोलेड
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
प्रोसेसर  (1.8गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स+1.4गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स -ए53) ऑक्टाकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 510
मैमोरी
रैम 4जीबी
इंटरनल मैमेरी 32जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1 (नुगट)
यूआई टचविज़
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 5,000 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 161.7 X 80.9 X 7.9एमएम
वज़न 210ग्राम
कलर ब्लैक, व्हाइट, गोल्ड