
कोरियन कंपनी सैमसंग ने इसी साल अपने 6जीबी रैम वाले पहले स्मार्टफोन गैलेक्सी सी9 प्रो को भारत में लॉन्च किया था। फरवरी में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत उस वक्त 36,900 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब भारतीय यूजर्स के लिए इस फोन की उपलब्धता को और आसान करते हुए सैमसंग ने गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत में 5,000 रुपये की भारी कटौती की है।
20-मेगापिक्सल डुअल कैमरा, 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅनर 9
सैमसंग ने गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत में बड़ी बदलाव करते हुए इसका प्राइज़ 5 हजार रुपये कम कर दिया है। जिसके बाद यह फोन अब 31,999 रुपये की कीमत पर कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। सैमसंग साइट के अलावा अमेज़न इंडिया व फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर भी यह फोन अपनी अपडेटेड कीमत के साथ लिस्ट हो चुका है, जहां फोन की खरीद पर अन्य आर्कषक आॅफर्स भी उपलब्ध है।
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 6-इंच की फुल एचडी एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
जानें नोकिया 5 के 5 शानदार फीचर्स
फोन के कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसके बैक तथा फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन के होम बटन पर ही फिंंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए भी इसके दमदार 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।



















