
कोरियन स्मार्टफोन निर्माता ने पिछले साल अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ में बेहतरीन फोन लॉन्च किए थे। सैमसंग अपनी इस सीरीज़ में नए फोन जोड़ने के लिए तैयार है। हाल में गैलेक्सी जे सीरीज के कई फोन की जानकारी आई है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) वेरिएंट के बारे में नया खुलासा हुआ है। इस फोन को वाईफाई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इसके बाद इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीदें हैं।
गैलेक्सी क्लब ने इस बात की जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि सैमसंग सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट वाई-फाई अलायंस पर देखा गया है। जहां 15 फरवरी को ही इसे डुअल बैंड वाईफाई सपोर्ट के साथ सर्टिफाइड किया गया है। हालांकि वेब पर इस फोन की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सर्टिफिकेशन के अनुसार सैमसंग अपने इस फोन को एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर पेश करेगी।

पिछले साल सैमसंग द्वारा लॉन्च किए गए गैलेक्सी जे5 (2016) पर नज़र डाले तो कंपनी की ओर से इसमें एस बाइक मोड दिया गया था। यह फोन 720×1280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस था। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया था।
मोटो जी4 प्लस बनाम मोटो जी5 प्लस, जानें कौन फोन है दमदार
गैलेक्सी जे5 (2016) में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई थी तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,100एमएएच की बैटरी उपलब्ध थी तथा भारतीय बाजार में इसकी शुरूआती कीमत 10,999 रुपये थी।





















