सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/samsung-galaxy-j7-prime-1.jpg

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम, 3जीबी रैम 16जीबी मैमोरी- 13,900 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 14,900 रुपये

मध्य रेंज में यदि बेस्ट फोन का जिक्र हो तो इसमें सैमसंग गैलेकसी जे7 प्राइम का नाम जरूर आता है। हालांकि इस फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था लेकिन अपने परफॉर्मेंस की वजह से यह पूरे साल चर्चा में रहा है। इतना ही नहीं लॉन्च के दौरान फोन के स्पेसिफिकेशन शाओमी और मोटो से कमजोर माने गए लेकिन कर सवाल का जवाब कंपनी यूजर ने दिया है। पिछले एक साल से यह फोन टॉप 10 सर्च लिस्ट में शामिल है। कुछ माह पहले कंपनी ने इसका 32जीबी मैमोरी वाला मॉडल पेश किया था जिससे कि इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम फ्लिपकार्ट और अमेज़न सहित सभी आॅनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। वहीं इसे आॅफलाइन स्टोर से भी खरीदार जा सकता है। आगे फोन के सारे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है।

डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम की बॉडी मैटल की बनी है। यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किए गए इस फोन में सिम व कार्ड के लिए बाईं ओर ट्रे दिए गए हैं जिन्हें एक्सट्रक्टर के माध्यम से निकाला जा सकता है। इसका वजन 167 ग्राम है और गैलेक्सी जे7 प्राइम में होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कुल मिलाकर फोन का डिजाइन अच्छा है और इसकी मैटल बॉडी भी आपको पसंद आएगी।
|
डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में 5.5-इंच की पीएलएस टीएफटी स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है जो इसे छोटे मोटे रगड़ से बचाते हैं। हालांकि सैमसंग सुपर एमोलेड स्क्रीन का उपयोग करता है जो इस फोन में नदारद है लेकिन फोन का डिसप्ले अच्छा है और टच क्वालिटी शानदार कही जा सकती है।

हार्डवेयर
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही माली टी830एमपी2 जीपीयू दिया गया है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाते हैं। यह फोन 3जीबी रैम और 16 व 32जीबी की इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ टच फोकस, फेस डिटेक्शन और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन फुल एचडी वीडियो रिकार्ड करने में सक्षम है।

कनेक्टिविटी
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम दोहरे सिम सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। वहीं डाटा के लिए इसमें 3जी, वाईफाई और 4जी दिया गया है। फोन में वोएलटीई सपोर्ट है जहां आप रिलायंस जियो की 4जी सेवा का उपयोग कर सकते हैं। फोन में आपको डायरेक्ट वीडियो कॉलिंग का आॅप्शन मिलेगा।

पावर बैकअप
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी 21 घंटे टॉकटाइम का दवा करती है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी (1,080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास  4
स्क्रीन टाइप आइपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल एक्सनोस 7870
प्रोसेसर  1.7गीगाहट्र्ज )  कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर माली-टी830 एमपी1
मैमोरी
रैम 3जीबी
इंटरनल मैमेरी 16जीबी/32जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी6.0 (मार्शमेलो)
यूआई टजविज़
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,300 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 151.7 X75X8एमएम
वज़न 167ग्राम
कलर ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड