
कल ही खबर आई थी कि सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट स्मार्टफोनको को लॉन्च कर सकता है और आज कंपनी ने इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह फोन आॅफलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के साथ एक्सक्लूसिव उपलब्ध है। जहां इसकी कीमत 18,490 रुपए है। सैमसंग का यह फोन लुक स्टाइल आॅर फीचर्स के मामले में गैलेक्सी जे7 प्राइम के समान ही है। सिर्फ मैमोरी में आपको अंतर मिलेगा।
डिसप्ले: सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेलल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। हालांकि गैलेक्सी जे7 प्राइम की स्क्रीन जहां गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है। वहीं इस फोन के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
चिपसेट: सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट को एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही माली टी830एमपी2 जीपीयू दिया गया है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाते हैं।
3 दिंसबर को खत्म होगा वेलकम आॅफर, 4 दिसंबर से लगेगा शुल्क
मैमोरी: गैलेक्स आॅन नेक्सट में आपको 3जीबी रैम मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
कैमरा: सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ टच फोकस, फेस डिटेक्शन और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे। इसके सााि ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन फुल एचडी वीडियो रिकार्ड करने में सक्षम है।
ओपो ने लॉन्च किया 6जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल वाला आर9एस प्लस, साथ में आर9एस हुआ आॅफिशियल
कनेक्टिविटी: यह फोन दोहरा सिम सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। वहीं डाटा के लिए इसमें 3जी, वाईफाई और 4जी दिया गया है। फोन में वोएलटीई सपोर्ट है जहां आप रिलायंस जियो की 4जी सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। आधारित इस फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।
फिंगरप्रिंट सेंसर: जहां आज कल पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया होता है वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम में आपको होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा।


















