Samsung Galaxy M36 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च, साल 2031 तक मिलता रहेगा सबसे नया Android OS

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/samsung-galaxy-m36.jpg

सैमसंग ने आज भारतीय बाजार में अपना बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन पेश किया है। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy M36 5G लॉन्च किया गया है जो 6,000mAh Battery सपोर्ट करता है। यह मोबाइल 8GB RAM के साथ Exynos 1380 प्रोसेसर पर काम करता है। नए सैमसंग 5जी फोन गैलेक्सी एम36 की कीमत, फीचर्स अैर स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy M36 5G प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी फोन इंडिया में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 17,499 रुपये से शुरू हाती है। वहीं यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 18,999 रुपये में लाया गया है जिसमें 128जीबी मेमोरी मिलती है। टॉप वेरिएंट का रेट 21,999 रुपये है जो 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह मोबाइल 12 जुलाई से Velvet Black, Serene Green और Orange Haze कलर में खरीदा जा सकेगा और शुरुआती सेल में 1,000 का डिस्काउंट भी मिलेगा।

Samsung Galaxy M36 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस सैमसंग 5जी फोन में 1000निट्स पीक ब्राइटनेट मिलती है और स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस : Samsung Galaxy M36 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो One UI 6.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सैमसंग का एक्सीनोस 1380 आक्टाकोर प्रोसेसर ​दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : इंडिया में सैमसंग गैलेक्सी एम36 स्मार्टफोन को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लाया गया है। यह मोबाइल वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इसे अधिक रैम की ताकत देती है। वहीं मोबाइल में 128GB और 256GB स्टोेरेज मिलती है जिसमें 1TB मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Galaxy M36 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल Macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह Samsung 5G Phone 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी फोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Samsung Galaxy M36 5G फीचर्स

Samsung Galaxy M36 5G कंपटीशन

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
realme Narzo 80 Pro 19,999 रुपये
iQOO Z10 21,999 रुपये
Motorola Edge 60 Stylus 22,999 रुपये
See Full Specs